'क्या इसका मतलब अब वैक्सीन की कमी नहीं होगी ?' मोदी कैबिनेट में हुए बदलाव पर राहुल गांधी का तंज
'क्या इसका मतलब अब वैक्सीन की कमी नहीं होगी ?' मोदी कैबिनेट में हुए बदलाव पर राहुल गांधी का तंज
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में हुए विस्तार के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए है। इसी बीच देश में कोरोना वैक्सीन की किल्लत का आरोप लगाते आ रहे राहुल गांधी ने एक बार फिर तंज कसा है। राहुल गांधी नए बदलाव और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किए जाने पर तंज किया है।

मनसुख मंडाविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि, 'क्या इसका मतलब वैक्सीन की और कमी नहीं होगी?' राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में #Change का प्रयोग किया है। राहुल गांधी महीनों से केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से देश में वैक्सीन की खुराक की 'कमी' को समाप्त करने के लिए कई बार आग्रह किया है। हालांकि कांग्रेस के इस दावे को कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने झूठ के रूप में खारिज कर दिया है।

इससे पहले, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति के विरुद्ध कई मौकों पर हमला बोला था। कुछ दिनों पहले भी राहुल गांधी ने वैक्सीन की किल्लत को लेकर कहा था कि, 'जुलाई आ गया, लेकिन वैक्सीन नहीं आई?' जिसके जवाब में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उन्हें करारा जवाब दिया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि मैंने जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वह पढ़ते नहीं हैं? या वह समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है। कांग्रेस को नेतृत्व के बारे में विचार करना चाहिए।

इथेनॉल हब बन चुका बिहार, अब टेक्सटाइल हब बनाने के लिए ला रहे पॉलिसी- शाहनवाज़ हुसैन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जुमा ने खुद को किया पुलिस के हवाले

जापान ने टोक्यो में लगाया कोरोना आपातकाल, नहीं मिलेगा बाहर के लोगों को प्रवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -