देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, मनीष खंडूड़ी को किया कांग्रेस में शामिल
देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, मनीष खंडूड़ी को किया कांग्रेस में शामिल
Share:

देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए दून के परेड मैदान पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया। वह राहुल की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही राहुल गांंधी शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।   

टिकिट वितरण को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कही ऐसी बात

भाजपा पर किया हमला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर पाई है। राज्य की सरकार दो साल में पूरी तरह से फेल हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौजवान की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है तो वे सिर्फ राहुल गांधी हैं। 

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक का असली रूप उजागर, रेल मंत्री ने दिया विवादित बयान

कार्यकर्ताओं ने दी सलामी 

इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने जिन नौजवानों ने को छला है वे आज आस भरी निगाहों से राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मनीष खंडूड़ी का कांग्रेस में आना इस बात का संकेत हैं कि युवा बीजेपी से परेशान है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर जैसे ही परेड ग्राउंड में उतरा तो पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सलामी दी।

संयुक्त रैलियां कर गठबंधन के लिए वोट मांगेंगे मुलायम और मायावती

लोकसभा चुनाव: जेडीएस के महासचिव दानिश अली ने थामा बसपा का हाथ

लोकसभा चुनाव: बिहार गठबंधन का पेंच सुलझा, 11 सीटों पर ताल ठोंकेंगी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -