लोकसभा चुनाव: बिहार गठबंधन का पेंच सुलझा, 11 सीटों पर ताल ठोंकेंगी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव: बिहार गठबंधन का पेंच सुलझा, 11 सीटों पर ताल ठोंकेंगी कांग्रेस
Share:

पटना: बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी। बिहार कांग्रेस की यहां शुक्रवार को हुई चुनाव समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा है कि बैठक में सबकी सहमति से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इन सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों के निर्धारण के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा है कि 17 मार्च को इसका ऐलान किया जाएगा।

रमजान के बाद जम्मू कश्मीर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव !

इससे पहले शुक्रवार को चुनाव समिति की लगभग तीन घंटे चली बैठक में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन का हिस्सा है। इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), विकासशील इंसान पार्टी भी घटक दल  है।

झारखण्ड: महागठबंधन में शामिल होना चाहती है CPI, मांगी हज़ारीबाग की सीट

इससे पहले बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने पटना पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि महागठबंधन में सभी कुछ निर्धारित कर लिया गया हैं। कहीं भी कोई नाराजगी नहीं है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की नाराजगी के संबंध में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा है कि जो भी नाराजगी है, उसे दूर कर लिया जाएगा और 17 मार्च को सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।

खबरें और भी:- 

सपा-बसपा गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे संजय दत्त!

रमन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दामाद पर दर्ज हुआ 50 करोड़ के घोटाले का मामला

मिशन लोकसभा: क्या भाजपा के पास प. बंगाल में नहीं है योग्य उम्मीदवार ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -