'राहुल गांधी मंद बुद्धि है', BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने साधा निशाना
'राहुल गांधी मंद बुद्धि है', BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने साधा निशाना
Share:

मुरैना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि बताया। उन्होंने यह टिप्पणी पीएम मोदी की जाति को लेकर दिए बयान पर की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया। प्रेसवर्ता में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की जाति पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि 'राहुल गांधी मंद बुद्धि है। वे भारत के 140 करोड़ लोगों को बेवकूफ समझते हैं। इतने बड़े दल का राष्ट्रीय नेता इस प्रकार की भाषा बोले तो इसे उसकी नासमझी ही कहा जा सकता है। 

वही ऐसा लगता है कि जो लोग कांग्रेस से कूद कूदकर भाग रहे हैं, वो शायद उनके कारण ही ऐसा कर रहे हैं। आखिर वे करें तो क्या करें वहां के हालात ऐसे ही हैं'। मध्यप्रदेश से एक मात्र कांग्रेस सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की अटकलों को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठित पार्टी है, जिसे दुनिया में सबसे आइडियल माना जा रहा है। यह ऐसा फ़ोरम है, जहां जुड़कर लोग समाज के लिए बेहतर काम कर सकते हैं।

ऐसे सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है, नकुलनाथ भी इनमें से एक हैं। मुरैना की कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी के सिंधिया के संपर्क में होने तथा भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने की चर्चा के सवाल पर भी बीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे मुझसे भी मिलीं, नरेंद्र तोमरजी से भी मिली थींद। महापौर के नाते उनसे मुलाकात होना आम बात है। रहा सवाल उनके भारतीय जनता पार्टी में आने का तो जब ऐसा होगा सबको पता चल जाएगा।

'लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू कर देंगे..', अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं खेलेंगे कोहली, राहुल-जडेजा के बाद अय्यर भी आउट, संकट में टीम इंडिया

सबको पछाड़कर बनी इस मारुति की कार, बनी बेस्ट सेलर कीमत 6.66 लाख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -