राहुल गांधी ने लगाई 'नेहरू' की DP, भाजपा के आरोपों पर यूँ दिया जवाब
राहुल गांधी ने लगाई 'नेहरू' की DP, भाजपा के आरोपों पर यूँ दिया जवाब
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्र सरकार देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने सांसदों की तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शामिल हुए। केंद्र सरकार का कहना है कि विपक्षी पार्टियों और नेताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, मगर वो इसमें शामिल नहीं हुए।

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ना केवल ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर चेंज की है, बल्कि उसके साथ ही एक संदेश भी लिखा है। राहुल गांधी ने देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर के साथ अपनी DP बदली है। इस तस्वीर में राहुल गांधी के पूर्वज जवाहर लाल नेहरू अपनी हाथों में तिरंगा लिए दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।'

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी तिरंगे से DP बदलने की शुरुआत की है। इसके बाद सोशल मीडिया में इसकी होड़ सी मच चुकी है। तमाम केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, भाजपा नेताओं के अलावा आम जनता ने भी अपनी-अपनी डीपी बदली है।

एकनाथ शिंदे के विधायक पर उद्धव ठाकरे ने करवाए हमले? बाल बाल बची इन मंत्री की जान

'जल्द गिर जाएगी शिंदे सरकार...', उद्धव के बेटे ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -