राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया फसल बर्बादी का मुद्दा
राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया फसल बर्बादी का मुद्दा
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों की दशा पर ध्यान देने की मांग की। जिसके उत्तर में केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री एम वैंकेया नायडू ने उत्तर देकर कहा कि इस मामले में सरकार कार्य कर रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फसलों के नुकसान का आंकलन होने के बाद सरकार किसानों के हित में उचित कदम उठाएगी। सरकार इस पर ध्यान दे रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव सामने रखा। उन्होंने फसल नुकसानी की बात सामने रखी। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले में जल्द कार्रवाई करे। फसल बर्बादी पर राहुल ने संसद को नोटिस दिया। उल्लेखनीय है कि संसद में उद्योगपति विजय माल्या के विदेश चले जाने का मसला भी गहरा सकता है।

दरअसल कांग्रेस ने यह पूछा कि सरकार ने विजय माल्या के विदेश जाने के मामले में क्या किया है। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में कहा कि विजय माल्या के मामले में सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -