अगस्त या नवंबर में राहुल संभाल सकते हैं कांग्रेस की कमान
अगस्त या नवंबर में राहुल संभाल सकते हैं कांग्रेस की कमान
Share:

नईदिल्ली: लंबे समय से कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की जा रही थी। इस मामले में यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अब आराम दिया जाना चाहिए और कांग्रेस की कमान राहुल बाबा को संभालना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं की मंशा के अनुसार जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी को अगस्त या नवंबर में अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। दरअसल सोनिया गांधी के पास कांग्रेस अध्यक्ष का पद 1998 से है।

मगर अब राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपे जाने की बात कही जा रही है। पार्टी को लेकर यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर काबिज होने के साथ संगठन में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में प्रियंका गांधी के सक्रिय होने को लेकर भी चर्चा है। हालांकि अभी प्रियंका पार्टी में किसी भी तरह का पद नहीं लेंगी।

मगर कहा जा रहा है कि आने वाले वर्ष में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें कोई पद मिल सकता है। यदि वे किसी पद पर काबिज होती हैं तो वह महासचिव - संगठन स्तर का पद हो सकता है। दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि 20 अगस्त को भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस है ऐसे में कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को दी जा सकती है। दूसरी ओर यदि नवंबर में राहुल को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपी जाती है तो वे 14 नवंबर या फिर 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मदिवस अवसर पर अध्यक्ष बन सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -