शादी से पहले ही राघव चड्ढा हार गए थे मैच, अब परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया VIDEO
शादी से पहले ही राघव चड्ढा हार गए थे मैच, अब परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया VIDEO
Share:

जाने माने मशहूर कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी दोनों के परिवार के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं थी। कपल की शादी का जश्न कई दिनों तक चला, जिसमें ट्रेडिशनल हल्दी, मेहंदी, संगीत की रस्मों के साथ कुछ फन एक्टिविटीज भी हुईं। शादी से पहले राघव-परिणीति की शादी में क्रिकेट मैच से लेकर, स्पून रेस तक कई गेम्स खेले गए। 

सभी गेम्स में चड्ढा और चोपड़ा परिवार आमने-सामने था। नई दुल्हन परिणीति ने अब शादी से पहले खेले गए गेम्स का एक बेहतरीन वीडियो साझा किया है। वीडियो में परिणीति की मां दामाद राघव चड्ढा की बॉल पर चौके-छक्के लगाती दिखाई दे रही हैं। सास का बेहतरीन गेम देखकर राघव चड्ढा उनके आगे सिर झुकाते दिखाई दिए। परिणीति की टीम ने क्रिकेट के मैदान में दूल्हे राजा राघव की टीम को पराजित कर दिया। परिणीति एवं राघव के परिवार को क्रिकेट मैच में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह गाइड करते दिखाई दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

दोनों परिवारों ने म्यूजिकल चेयर गेम भी खेला। दोनों टीम्स मस्ती-मजाक में थोड़ी बहुत चीटिंग करती भी नजर आई। इसके अतिरिक्त परिणीति-राघव की शादी में सभी स्पून रेस, 3 लेग रेस करते नजर आए। शादी में दोनों की टीमें निशानेबाजी भी करती नजर आई। शादी से पहले ये मजेदार फन वीडियो साझा करते हुए परिणीति ने लिखा- शादियों के लिए नया ट्रेडिशन क्रिएट कर रहे हैं... न स्टेस, न ड्रामा। सब एक दूसरे के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। हमारी फैमिलीज हमारे प्यार को सेलिब्रेट कर रही हैं। वही बात यदि परिणीति की करें तो शादी के बाद वो फिलहाल दिल्ली में ही रह रही हैं। एक दूसरे का हमसफर बनकर दोनों ही बहुत खुश हैं। 

अनुपमा के नए प्रोमो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखकर लोगों ने कर दी ये डिमांड

VIDEO! शहनाज गिल बनीं लव गुरु! इस शख्स को दी रिलेशनशिप एडवाइज

क्या राहुल गांधी को समझ आ गया 'हिन्दू-हिंदुत्व' का अर्थ, या फिर चुनाव आ गए ? बोले- सत्यम शिवम् सुंदरम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -