चीन के मोर्चे पर और ताकतवर होगा भारत, मिलने वाला है 'राफेल' का अगला जत्था
चीन के मोर्चे पर और ताकतवर होगा भारत, मिलने वाला है 'राफेल' का अगला जत्था
Share:

नई दिल्ली: चीन के साथ बॉर्डर पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच फ्रांस से खरीदे गए 5 राफेल जेट्स का पहला जत्था इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो चुका हैं। इसके साथ ही राफेल लड़ाकू विमानों का दूसरा बैच भी जल्‍द भारत पहुँचने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन की चालबाजी के मद्देनज़र भारत ने फ्रांस से जल्‍द एक अन्‍य बैच भेजना का अनुरोध किया था, जिसके बाद 4 से 5 की संख्‍या में राफेल का दूसरा बैच अक्‍टूबर में भारत को प्राप्त हो जाएगा।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि राफेल फाइटर जेट्स का दूसरे बैच में 4 से 5 विमान होने की बात सामने आ रही है और यह अक्टूबर में अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। पहले पांच राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक समारोह के बाद 10 सितंबर को इंडियन एयरफोर्स की 17वीं कोर में शामिल किया गया था। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पैली शामिल हुई थी।

पांच फ्रांसीसी राफेल जेट का पहला बैच अंबाला वायुसेना स्टेशन पर 29 जुलाई को लैंड हुआ था। 4.5 जनरेशन के विमान राफेल को दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। भारत और फ्रांस के बीच 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर 59,000 करोड़ रुपये में करार किया गया था।

आज से देशभर में दौड़ेंगी 80 नई ट्रेनें, यात्रा से पहले जान लें ये जरुरी बातें

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बड़ी कटौती, यहाँ जानें आज के भाव

मुनाफावसूली के चलते सपाट होकर बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में आया जबरदस्त उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -