नडाल ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, दान किए करोड़ों रुपए
नडाल ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, दान किए करोड़ों रुपए
Share:

स्पेन : टेनिस के सुपर स्टार राफेल नडाल ने गुरुवार को स्पेन के मलोर्का बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आठ करोड़ रुपए दान में दिए हैं। जानकारी के लिए बता दे इसी साल नौ अक्टूबर को मलोर्का द्वीप में बाढ़ आई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।17 बार ग्रैंडस्लेम विजेता नडाल ने पीड़ितों की सहायता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है। साथ ही उनके लिए एक अकादमी भी खोली है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हम उनके स्नेह और मानवता के बारे में जानते हैं। यह उनकी प्रतिभा और उन्हें मिले परिणाम का समान है।

स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके
प्राप्त जानकारी अनुसार नडाल आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक प्रदर्शनी मैच में आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद उन्होंने पीड़ितों के लिए दान किया। जानकारी के लिए बता दे नडाल के लिए प्रदर्शनी मैच का आयोजन सात दिसंबर को होने वाला था, लेकिन दाएं पैर की एड़ी में चोट के कारण वे नहीं पहुंच सके।

ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों की माने तो साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार से 10 अंकों का टाई ब्रेकर नियम लागू होगा जो अंतिम सेट में स्कोर 6-6 से बराबर हो जाने पर उपयोग में लिया जाएगा। वही आयोजकों ने बताया कि मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी प्रारूप में बदलाव करने के इस फैसले में शामिल हैं।

वर्ष 2020 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

बांग्लादेश क्रिकेट लीग में नहीं खेल पाएंगे स्टीव स्मिथ

विवयन रिचर्ड्स ने कोहली में जताया 'विराट' भरोसा, कहा अब भी सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -