राफेल करेगा भारत की शक्ति में बढ़ोतरी
राफेल करेगा भारत की शक्ति में बढ़ोतरी
Share:

नई दिल्ली : भारत की सैन्य शक्ति में जल्द ही राफेल जैसे लड़ाकू विमान भी बढ़ोतरी करने वाले है। हालांकि अभी इन विमानों को खरीदने की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन समझा जा रहा है कि जल्दी ही इनकी खरीदी संबंधी अनुबंध पर भारत अपनी मुहर लगा देगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राफेल लड़ाकू विमान भारत खरीदने की बात पर जोर दे रहा है। भारत द्वारा खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या 36 बताई जा रही है और ये फ्रांस से खरीदे जायेंगे।

बताया गया है कि दोनों देशों के बीच सौदे के लिये अनुबंध करने की तैयारी हो रही है तथा इसके लिये फ्रांस की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही भारत ने अपनी ताकत में बढ़ोतरी करने का कदम उठाना शुरू कर दिया था। इसी श्रंखला में भारत अब राफेल जैसे लड़ाकू विमान खरीदेगा।

मिसाइन भी हांसिल करेगा भारत

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की यदि माने तो भारत हवा से हवा में मार करने वाली आधुनिक मिसाइलों को भी हांसिल करने वाला है। इनमें मेटे जैसे मिसाइल प्रमुख है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह विश्व की आधुनिक मिसाइल है और इसके भारत की सेना में शामिल होने के बाद भारत की ताकत और अधिक बढ़ जायेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -