Video: राजा सिंह की माँ को भी कट्टरपंथियों ने दी गालियां.., ‘सर तन से जुदा’ गैंग पर सरकार का एक्शन कब ?
Video: राजा सिंह की माँ को भी कट्टरपंथियों ने दी गालियां.., ‘सर तन से जुदा’ गैंग पर सरकार का एक्शन कब ?
Share:

हैदराबाद: तेलंगाना में भाजपा के निलंबित MLA टी राजा सिंह की गिरफ़्तारी के बाद भी कट्टरपंथियों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सोशल मीडिया पर इस्लामी कट्टरपंथियों के दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वे MLA राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनकी कथित ‘ईशनिंदा’ टिप्पणी के लिए धमकाते हुए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

दरअसल, हैदराबाद की सड़कों पर 'सर तन से जुदा’ के भड़काऊ और असंवैधानिक नारों के बाद ये वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में राजा सिंह का सिर काटने तक की बात कही गई है। बता दें कि, इसी प्रकार का माहौल नूपुर शर्मा के खिलाफ भी बनाया गया था, जिसके बाद देश में कई जगहों पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंसा की और कन्हैयालाल तथा उमेश कोल्हे को सरेआम काट डाला गया। अब राजा सिंह को लेकर भी वैसा ही माहौल बनाया जा रहा है, यहाँ तक कि पुलिस के भी हाथ बाँध दिए गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने 'सर तन से जुदा' के जहरीले नारे लगा रही खून की प्यासी भीड़ में से कुछ लोगों को अरेस्ट किया था, जिन्हे हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने छुड़वा दिया। कांग्रेस और AIMIM द्वारा फुल सपोर्ट मिलने के बाद 'सर तन से जुदा' गैंग के हौसले बढ़ गए हैं और वे सरेआम हत्या और खून खराबे की धमकियाँ दे रहे हैं। इसके वीडियो सामने आए हैं। 

 

ये दोनों वीडियो को तेलुगु लाइव टीवी चैनल तेलंगाना माता ने शुक्रवार (26 अगस्त 2022) को शेयर किए हैं। पहले वीडियो में एक मुस्लिम युवक कह रहा है कि अगर हैदराबाद के आयुक्त और गृह मंत्री ने MLA राजा सिंह के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वीडियो में मुस्लिम युवक भाजपा के निलंबित विधायक को धमकी देते हुए के लिए ‘ह*मी और कु** की औलाद’ जैसे अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है। वह राजा सिंह के साथ ही उनके समर्थकों को भी धमकी देता है। यह कट्टरपंथी युवक न सिर्फ राजा सिंह को गाली और सिर काटने की धमकी दे रहा है, बल्कि उनकी माँ को भी अपशब्द कह रहा है। उसने राजा सिंह के समर्थकों के को धमकी देते हुए कहा है कि अगर तेलंगाना पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो इनका हश्र भी राजा सिंह जैसा ही होगा।

राजा सिंह के समर्थकों को धमकी देते हुए मुस्लिम युवक कहता है कि, 'हम हैदराबाद में तुम्हारा जीना हराम कर देंगे। हम सभी मुस्लिमों से अपील करते हैं कि इस ह**मी को जहाँ भी देखे उसे सबक सिखाए।' इसके अलावा, वह वीडियो में MLA राजा सिंह, उनकी माँ और उनके समर्थकों के लगातार गालियों का इस्तेमाल करता है। एक अन्य वीडियो में खुद को आयशा परवीन बताने वाली एक मुस्लिम महिला ने MLA राजा सिंह को हत्या की धमकी दी है। आयशा परवीन ने राजा सिंह के लिए ‘सुअर’ और ‘जाहिल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। मुस्लिम महिला ने इस्लाम का अपमान करने पर राजा सिंह को जान से मारने की धमकी दी। आयशा परवीन ने आगे कहा कि राजा सिंह ने पैगंबर के बारे में जो कुछ भी कहा वह इसलिए था, क्योंकि उन्हें तेलंगाना की सत्ताधारी TRS पार्टी का समर्थन हासिल था। मुस्लिम महिला ने दावा किया कि यदि TRS का सपोर्ट नहीं होता, तो राजा सिंह राज्य में खुलकर इस तरह का भाषण नहीं दे पाता। 

बता दें कि, यह पूरा मामला हैदराबाद में हुए विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर शुरू हुआ था, जिसका राजा सिंह ने विरोध किया था और शो को अनुमति न देने की मांग की थी।  बता दें कि 2021 में मुनव्वर फारूकी ने अपने शो में एक भगवान राम और माता सीता को लेकर गाली दी थी, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था, हालांकि, महीने भर में उसे छोड़ भी दिया गया था। तभी से मुनव्वर के शो कानून और प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। पिछले  सप्ताह मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरु में होने वाला शो रद्द हुआ था। मगर, बेंगलुरु का शो कैंसिल होने के दिन बाद ही वह हैदराबाद में भारी सिक्योरिटी के बीच परफॉर्म करता देखा गया था। इसी शो के चलते भाजपा MLA टी राजा सिंह ने धमकी दी थी। भाजपा विधायक का कहना था कि, अगर आप किसी दूसरे धर्म पर एक टिप्पणी भी कर देते हो, तो सैकड़ों की भीड़ सर तन से जुदा के नारे लगाने सड़कों पर उतर आती है और हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर गाली देकर भी एक शख्स को कैसे शो की अनुमति दी जा रही है ? हालांकि, राजा सिंह के अनुरोध के बाद भी मुनव्वर को शो की इजाजत दी गई और राजा सिंह को एक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन कोर्ट ने भाजपा विधायक को यह कहते हुए छोड़ दिया कि उन्होंने अपने बयान में किसी मजहब या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। इसके दो दिन बाद तेलंगाना पुलिस ने 2 साल पुराने केस में राजा सिंह को फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और राज्य की KCR सरकार पर आरोप लगा कि उन्होंने तुष्टिकरण की नीति के तहत राजा सिंह को अरेस्ट किया है, जबकि मुनव्वर पर कोई एक्शन लिया। 

जम्मू कश्मीर: लश्कर के 3 आतंकी गिरफ्तार, सेना और मजदूरों पर हमले का था प्लान

आज देश के 49वें CJI बनेंगे यूयू ललित, दादा-पिता से लेकर पुत्र तक सभी वकालत में..

दिल्ली में विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो रद्द, VHP ने दी थी चेतावनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -