अपने 26 लीटर खून से इस क्रूर शासक ने लिखवाई थी 605 पेज की कुरान
अपने 26 लीटर खून से इस क्रूर शासक ने लिखवाई थी 605 पेज की कुरान
Share:

सद्दाम हुसैन को आप सभी जानते ही होंगे। यह एक ऐसा नाम है जिसको सुनकर आमतौर पर दिमाग में तानाशाह की ही छवि बनती है। जी हाँ और ऐसा तानाशाह जो काफी क्रूर था। आपको बता दें कि उसकी क्रूरता से जुड़ी कई कहानियां भी लिखी हुईं हैं जो आप सभी ने पढ़ी ही होंगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ क्रूर था, बल्कि कुछ लोग उसे मसीहा भी मानते थे। ऐसा कहा जाता है कि उसकी धर्म में बड़ी आस्था थी। केवल यही नहीं बल्कि उसे आलीशान मस्जिदें बनवाने का बहुत शौक था। कहते हैं सद्दाम हुसैन की ओर से बनवाई गई इराक की एक मस्जिद बेहद खास है।

जी दरअसल, इस मस्जिद में जो कुरान है, उसे सद्दाम हुसैन के खून से लिखा गया है। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, सद्दाम हुसैन ने अपने कार्यकाल में एक ऐसी कुरान लिखने का आदेश दिया था, जो स्याही की जगह खून से लिखी जाए। जी हाँ और इसके लिए सद्दाम हुसैन ने तीन साल में अपना 26 लीटर खून निकलवाया। उस दौरान हर हफ्ते एक नर्स सद्दाम के शरीर से खून लेती थी। इसी के साथ दूसरी टीम इस खून से कुरान लिखने में जुट गई। वहीं कई दिनों की मेहनत के बाद सद्दाम हुसैन के खून से 605 पन्नों की यह कुरान लिखी जा सकी और यह कुरान आज भी वहां शीशे के फ्रेम में लोगों को दिखाने के लिए रखी गई है। आपको बता दें कि खून से लिखे कुरान को लेकर अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं।

VIDEO: अपने साथ कुर्सियां उड़ा ले गया बवंडर, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

कहा जाता है अमेरिका की जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर कंटेम्पररी अरब स्टडीज के निदेशक जोसेफ ससून कहते हैं कि एक बड़े कार्यक्रम में इस कुरान को सद्दाम के सामने पेश किया गया था। तब सद्दाम ने कहा था कि उसने इसे अपने खून से लिखवाकर एक नजराना पेश किया है। इसी के साथ कुछ लोगों का मानना था कि 1996 की जंग में उसका बेटा जिंदा बच गया था। ऐसे में उसने खुदा का शुक्र अदा करने के लिए इसे खून से लिखवाया था।

कहते हैं जिस तानाशाह को निडर माना जाता था, जिसने हजारों को मौत के घाट उतरवा दिया हो, उस सद्दाम हुसैन की अपने आखिरी दिनों में बहुत बुरी स्थिति थी। उसको हमेशा इस बात का डर सताता रहता था कि कहीं कोई उसकी हत्या न कर दे। जी हाँ और उनके सामने जो खाना आता था, उसमें जहर है या नहीं इसकी चेकिंग उसके कुक का बेटा करता था।

VIDEO: मासूम बेटे को गोद में लेकर पुल से कूदने जा रही थी महिला, हुआ बड़ा चमत्कार

लता मंगेशकर के गाने पर झूमकर नाची पाकिस्तानी लड़की, डांस वीडियो वायरल

10 साल से सादा पास्ता खाकर जिंदा है ये लड़की, चौकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -