क्या महारानी एलिजाबेथ II की मौत के बाद भारत को वापस मिलेगा उनके ताज में लगा कोहिनूर हीरा?
क्या महारानी एलिजाबेथ II की मौत के बाद भारत को वापस मिलेगा उनके ताज में लगा कोहिनूर हीरा?
Share:

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि ब्रिटेन की महारानी जिस ताज को खास कार्यक्रमों में पहनती थीं, उसी में भारत का मशहूर हीरा कोहिनूर लगा है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा भी मुकुट में 2,867 हीरे लगे हैं। हालाँकि एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर महारानी की मौत के बाद कोहिनूर हीरा भला किसका होगा। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ट्विटर पर कोहिनूर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे लेकर सवाल पूछ रहे हैं। जी दरअसल अब यह मुकुट अगली महारानी को सौंपा जाएगा।

आपको बता दें कि ब्रिटेन की नई महारानी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला होंगी जो एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकार में सबसे आगे प्रिंस चार्ल्स की पत्नी हैं। जी हाँ और महारानी की मौत के बाद अब प्रिंस चार्ल्स भी राजा बन जाएंगे। वहीं हम जिस मुकुट के बारे में बात कर रहे हैं उसे वास्तव में राजा जॉर्ज छठे की ताजपोशी के लिए 1937 में बनाया गया था। इसके अलावा ताज में कई कीमती पत्थर भी लगे हैं। ताज में 1856 में तुर्की के तत्कालीन सुल्तान द्वारा महारानी विक्टोरिया को तोहफे में दिया गया एक बड़ा पत्थर भी है। यह उन्होंने क्रीमिया युद्ध में ब्रिटिश सेना के समर्थ के प्रति अपना आभार जताने के लिए दिया था।

आपको बता दें किकोहिनूर 105 कैरेट का हीरा है, जो प्लेटिनम के एक माउंट के साथ ताज से जुड़ा हुआ है। जी हाँ और ब्रिटिश ताज के सामने यह क्रॉस के पास लगा है। क्वीन एलिजाबेथ ने इसी साल घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर डचेस कैमिला को भी क्वीन की उपाधि दी जाएगी। वहीं अब राजकुमार चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान कैमिला को ही कोहिनूर के साथ ताज सौंपा जाएगा। आप सभी को बता दें कि लगभग 800 साल पहले भारत में एक चमचमाता पत्थर मिला था, जिसे कोहिनूर नाम दिया गया। यह कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे बड़े हीरे में से एक है। जी दरअसल कूह-ए-नूर का मतलब रोशनी का पर्वत होता है।

ऐसा कहा जाता है कि ये भारत की गोलकुंडा खदान में मिला था। वहीं साल 1849 में जब ब्रिटिश उपनिवेश पंजाब में आया तो इसे अंतिम सिख शासक दलीप सिंह ने महारानी को भेंट किया था। हालाँकि ऐसा भी कहा जाता है कि ब्रिटिश ने इस कोहिनूर को चुराया था! इसके अलावा कोहिनूर के साथ एक मिथक भी जुड़ा हुआ है। कहा जाता है यह हीरा स्त्री स्वामियों के लिए भाग्यशाली है वहीं पुरुष स्वामियों के लिए ये दुर्भाग्य और मृत्यु का कारण बन सकता है।

नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II, चार्ल्स बने नए राजा

पड़ोसियों ने घर में घुसकर की ऐसी हरकत, पीड़ित को आई गंभीर चोट

महापौर ने किया वार्ड का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -