पुष्यमित्र भार्गव ने विकास कार्यो को लेकर कसी कमर
पुष्यमित्र भार्गव ने विकास कार्यो को लेकर कसी कमर
Share:

इंदौर/ब्यूरो: नव निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने काम को लेकर कमर कस ली हैं  और शहर के विकास का ब्लू प्रिंट भी त्यार कर लिया है, आपको बता दे की भार्गव का शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर काम करना पहला लक्ष्य रहा है, जिसके लिए उन्होंने चुनाव प्रचार में कई बार इसी मुद्दे को जनता के सामने रखा है नगर सरकार के मुखिया पुष्यमित्र भार्गव का शपथ समारोह भले ही अब तक नही हो पाया लेकिन इस कारण नए महापौर का कामकाज प्रभावित नही होगा। 

भार्गव ने प्राथमिकता के कामकाज का एक ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इस ब्लू प्रिंट में वे विकास कार्य को प्राथमिकता में रखा है  जिससे आम इंदौरी का प्रतिदिन रोज सामना होता है ओर जो लंबे समय से परेशानी का सबब बने हुए है। इसमें शहरी सीमा का बायपास ओर शहर के अंदर के ट्रैफिक को सुगम बनाने का काम अहम है। नए नवेले महापौर अपने कामकाज का आगाज उसी बायपास के बिगड़े ट्राफिक के सुधार के साथ होगा जिसके कारण हजारों वाहन चालक प्रतिदिन परेशानियों से जूझते है। शहरी सीमा के अंदर खजराना, भंवरकुआं, महू नाका, फूटी कोठी, लवकुश चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाय ओवर भी ब्लू प्रिंट का हिस्सा बने है। 
 महापौर की मंशा है कि स्मार्ट सिटी के कामकाज तो जारी रहेंगे लेकिन सबसे पहले शहर के ट्रेफिक पर वैसे ही काम करना है जैसा इस शहर में स्वच्छता अभियान चला। महापौर ने 15 महीने में किये जाने वाले कार्यो का एक रोडमैप तैयार कर लिया है। इसमें शहरी क्षेत्र के अंदर ओर बायपास का ट्रेफिक सुधारना पहले नम्बर पर शामिल किया गया है। दोनो जगह के ट्रेफिक में सबसे बड़ी समस्या फ्लाय ओवर ब्रिज की ही है। तय समय सीमा में फ्लाय ओवर पर काम हो जाये तो शहर के ट्राफिक की एक बड़ी समस्या एक हद तक कंट्रोल में आ जाये।  

श्री शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे लाखों श्रद्धालु

जूनियर डॉक्टर ने लगाया मौत को गले, मौके से मिला सुसाइड नोट

बाघों के कुनबे में हुआ इजाफा,प्राणी संग्रहालय में ख़ुशी का माहौल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -