मुजफ्फरनगर से ‘दिल्ली के पत्रकार’ को उठा ले गई पंजाब पुलिस, जानिए क्या है पूरा ममला?
मुजफ्फरनगर से ‘दिल्ली के पत्रकार’ को उठा ले गई पंजाब पुलिस, जानिए क्या है पूरा ममला?
Share:

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर 6 फरवरी 2024 की रात ‘दिल्ली के एक पत्रकार’ को यूपी के मुजफ्फरनगर से ‘किडनैप’ करने की खबरें आई। फिर पता चला कि जिनलोगों ने पत्रकार को उठाया है, वे AAP शासित पंजाब पुलिस से थे। पंजाब पुलिस ने जिस जिस पत्रकार को उठाया है, वे यूट्यूबर रचित कौशिक हैं। वे ‘सब लोकतंत्र’ नाम से सोशल मीडिया में चैनल चलाते हैं। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, दिल्ली के शाहदरा में रहने वाले रचित कौशिक अपनी भांजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गए थे। एक ईसाई महिला की शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। 

असल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एवं उनके बेटे के कथित भ्रष्टाचार को लेकर रचित ने एक वीडियो बनाया था। एक अन्य ट्विटर अकाउंट ने यह वीडियो ट्वीट किया। इस ट्वीट देखकर एक ईसाई महिला की भावना आहत हुई तथा उसने पुलिस से शिकायत कर दी। इस शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए पंजाब पुलिस ने किडनैपिंग वाले अंदाज में रचित कौशिक को उत्तर प्रदेश से उठा लिया। दिलचस्प यह है कि ईसाई महिला की शिकायत में कहीं भी रचित कौशिक या ‘सब लोकतंत्र’ चैनल का जिक्र नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी 2024 की शाम 7 बजे के आसपास रचित कौशिक को एक सफ़ेद रंग की स्कार्पियो में आए चार सिख पुलिसकर्मी उठा ले गए। पुलिसकर्मियों ने वर्दी नहीं पहन रखी थी तथा ना ही उनके साथ स्थानीय पुलिस थी। ईसाई महिला ने लुधियाना में इसी वर्ष जनवरी में मुकदमा दर्ज कराया था।

रचित कौशिक के इंस्टाग्राम से की गई पोस्ट के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी नेताओं के भ्रष्टाचार को लेकर एक वीडियो बनाया था जिसके पश्चात् उनकी गिरफ्तारी हुई है। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि ऐसा उनसे बदला लेने के लिए किया गया है। रचित के परिवार ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दखल देने की अपील की है। रचित कौशिक की माँ ने बताया है कि रचित कौशिक 6 फरवरी की शाम को मुजफ्फरनगर में अपनी भांजी को एक पार्लर से लेकर शादी वाले स्थान पर जा रहे थे। इसी के चलते एकाएक एक सफेद स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी के सामने आ गई। जब कौशिक ने गाड़ी रोकी तो स्कार्पियो से उतरे सिख शख्स ने उन्हें उनकी गाड़ी से बाहर खींच लिया। उनके साथ के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उन्हें गाड़ी में बिठा लिया गया तथा केवल इतना बताया गया कि उनके खिलाफ एक वारंट जारी किया गया है।

वही जब कौशिक के परिवार वालो ने यूपी पुलिस को खबर दी तो पता चला कि उनकी गिरफ्तारी के विषय में स्थानीय थाने को बताया गया था। पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को वह FIR भी भेजी जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, रचित के परिवार को FIR के विषय में नहीं बताया गया है। बताया गया है कि रचित कौशिक को धार्मिक भावनाएँ भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनको गिरफ्तार करने के पीछे लुधियाना में की गई एक FIR का इस्तेमाल किया गया है। इस FIR में पंजाब के लुधियाना की रहने वाली ईसाई महिला अलीशा सुलतान ने ट्विटर अकाउंट नो कन्वर्जन (@noconversion) के खिलाफ धार्मिक भावनाएँ आहत करने का आरोप लगाया है।

वही इस अकाउंट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A, 153A, 153, 504 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसने रचित कौशिक का एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में रचित ने केजरीवाल के बेटे के भ्रष्टाचार को लेकर खुलासा कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने केजरीवाल के बेटे पुलकित पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सीएम के बंगले में जिम का सामान किराए पर बाजार भाव से कहीं अधिक कीमत पर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ लगी चार ट्रेडमिल को उन्होंने किराए पर दिया तथा इससे ₹10 लाख/माह वसूले। दावा किया जा रहा है कि इसी आधार पर रचित कौशिक को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस से उन्हें छोड़े जाने के लिए अब सोशल मीडिया पर आवाज उठ रही है। इस गिरफ्तारी को अवैध बताया जा रहा है। रचित कौशिक के परिवार एवं उनके सोशल मीडिया हैंडल्स से भी गिरफ्तारी का विरोध किया गया है।

मुंबई में INDIA गठबंधन की महारैली, लेकिन ममता-केजरीवाल के शामिल होने पर संशय

क्या ससुराल में यह पहली बसंत पंचमी है? इन पीली साड़ियों में खिल उठेगी आपकी खूबसूरती

हुंडई ने लाई नई कार, कीमत 9 लाख रुपये से भी कम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -