'.. तो आपको अरेस्ट कर लेंगे..', कुमार विश्वास को पंजाब पुलिस की चेतावनी
'.. तो आपको अरेस्ट कर लेंगे..', कुमार विश्वास को पंजाब पुलिस की चेतावनी
Share:

अमृतसर: जाने माने कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य रहे डॉ कुमार विश्वास पर पंजाब पुलिस ने वैमनस्यता फैलाने के आरोप में कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। AAP के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ गलत इंटरव्यू देकर वैमनस्यता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उन पर जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही कुमार विश्वास के खिलाफ धारा 153 भी लगाई गई है, जो दंगा भड़काने के उद्देश्य से दिए गए भाषण के आरोप में लगाई जाती है। इतना ही नहीं उन पर सेक्शन 153-A, 505, 502, 116, 143, 147, 323 और 341 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पंजाब के रूपनगर पुलिस थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर आजाद खालिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने कुमार के घर पर नोटिस दिया है कि वह जांच में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कुमार विश्वास जांच में शामिल नहीं होते हैं तो फिर उन्हें पुलिस अरेस्ट करेगी। 

अब खालिस्तानी कट्टरपंथियों के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के रिश्ते के आरोपों पर सियासत तेज हो गई थी और इसे लेकर कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा था। कुमार विश्वास की इस टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वाई सिक्योरिटी प्रदान की थी। 

मध्य प्रदेश और गुजरात में भी लाउडस्पीकर हटाए BJP: प्रवीण तोगड़िया

हर राज्य के लिए अलग रणनीति बना रही कांग्रेस, प्रशांत किशोर के साथ 7 घंटे चली बैठक

राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए: डी राजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -