पांच नदियों के संगम वाले पंजाब में हैं प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
पांच नदियों के संगम वाले पंजाब में हैं प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
Share:

चंडीगढ़: पंजाब जिसे 'पांच नदियों की भूमि' कहा जाता है और ये भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यह उपजाऊ भूमि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। पंजाब अपनी धार्मिक विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कई धार्मिक आंदोलन शुरू किए गए थे। पंजाब राज्य का निर्माण 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के पश्चात हुआ। पुराने राज्य को पंजाब और हरियाणा के रूप में विभाजन के पश्चात 1 नवम्बर 1966 को पंजाब राज्य का गठन हुआ। पंजाब राज्य अपने दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं।

पंजाबी गाने पर नाची भोजपुरी कलाकार, तो...इंटरनेट पर हुआ ऐसा हाल, VIDEO देख थम जाएगी सांसें

आईए जानते हैं पंजाब के कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में-

1.चंडीगढ- यह भारत का पहला सुनियोजित आधुनिक नगर है। जिसे पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है, यह 1966 से ही केन्द्र शासित प्रदेश रहा है। यह नगर महान फ्रांसीसी वास्तुकार ली कॉर्बुशियर की योजना पर आधारित सुरूचिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से निर्मित किया गया है। इसे विभिन्न सेक्टरोें मे विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में अपने बाजार, अस्पताल, धार्मिक स्थल, पार्क, खेलकूद के मैदान और विद्यालय निर्मित है। यहां पर सिथित कला दीर्घाए, संग्रहालय, रॉक गार्डन, गुलाब उद्यान, सुखना झील और सरकारी भवन आदि पर्यटको के लिए देखने योग्य स्थल है।

2. अमृतसर- अमृतसर पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर माना जाता है। यहां पर सिक्खों का सबसे बडा गुरूद्धारा स्वर्ण मंदिर स्थित है, जिसका पूरा नाम हरमिंदर साहब है। यह पवित्र गुरूद्धारा एक सरोवर के बीच में बना है। और इसके गुम्बद पर सोने की परत चढी हुई है। इसके आलावा अमृतसर में पर्यटकों के देखने योग्य और भी कई प्रमुख दर्शनीय स्थल है। अमृतसर के निकट के पर्यटन स्थलों में अमृतसर से 10 किलोमीटर की दूरी पर रामतीरथ है। यहां लव और कुश की जन्म स्थली और प्रसिद्ध मंदिर है

3. जलियाँवाला बाग- जलियाँवाला बाग शहीदों की स्थली है। यहां पर 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेज सेना ने जनरल डायर के नेतृत्व में कई सौ प्रदर्शनकारी को मौत के घाट उतार दिया था यह स्थल भारत के आजादी के इतिहास के सबसे बड़े कांड का गवाह है। अधिकतर पर्यटक इसे देखने जरूर आते है। इसके आलावा अमृतसर में आप आकाल तख्त, संग्रहालय और रामबाग उद्यान भी देख सकते है।

4. दुर्गियाना मंदिर- यह प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर को हरमंदिर साहिब से प्रेरित होकर बनाया गया है। यह भी एक सरोवर के बीच में बना हुआ है तथा इसके गर्भगृह पर सोने की परत चढाई गई है यह मंदिर बिल्कुल हरमंदिर साहिब जैसा दिखने वाला मंदिर है।

5.आनन्दपुर साहिब- आनन्दपुर साहिब चंण्डीगढ से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नगर गुरू तेगबहादुर सिंह जी द्धारा 1665 में स्थापित किया गया था। यहां सिक्खों का प्रमुख तीर्थ स्थल है। पाँच तख्तों में से एक तख्त गुरूद्धारा केशगढ साहिब तथा अन्य गुरूद्धारे देखने योग्य है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर नौकरियां, 25 हजार रु सैलरी

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा दोनों ही विकसित राज्य हैं और एक राज्य के रूप में हरियाणा 1 नवंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1996 के माध्यम से अस्तित्व में आया था। पंजाब सदैव से ही पर्यटकों को अपने विभिन्न सिक्ख तीर्थ स्थलों, विशाल किलों, ऐतिहासिक भवनों, त्यौहारों, भंगडा नृत्य, विशिष्ट भोजन और अतिथि सत्कार में दक्ष विचारों के लिए प्रसिद है। पंजाब के प्रमुख त्यौहारों में लोहडी, होली, होला मोहल्ला, वैशाखी, दिवाली और गुरू पर्व है। 

खबरें और भी 

 अमृतसर रेल हादसा : घायलों से मिलने पहुंचे सिद्धू, बोले- हादसे पर राजनीती न करे

इस राज्य को कहा जाता है भारत का ग्रीनलैंड

देश के सबसे समृद्ध राज्य पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -