पंजाब चुनाव: चमकौर सीट से चरणजीत चन्नी आगे, जानिए क्या है सिद्धू का हाल
पंजाब चुनाव: चमकौर सीट से चरणजीत चन्नी आगे, जानिए क्या है सिद्धू का हाल
Share:

अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट सीट पर लड़ाई बेहद कांटे की है। यहां पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को टक्कर दे रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर जीवन ज्योत कौर चुनाव लड़ रही हैं। यह सीट सिद्धू के लिए साख का सवाल है। इसका कारण यह है कि इस सीट पर सिद्धू 18 वर्षों से चुनाव जीतते आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों में नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के कमान संभालने के बाद हालात बेहद मुश्किल हो गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के जाने के बाद सिद्धू के ऊपर कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं यहां पर उनकी बेटी राबिया का वचन भी दांव पर लगा हुआ है। सिद्धू की बेटी राबिया ने चन्नी को CM फेस घोषित किए जाने को लेकर नाराजगी प्रकट की थी और चन्नी को गरीब बताए जाने पर गुस्सा जाहिर किया था। राबिया ने इतना तक कह दिया कि जब तक उनके पिता जीत नहीं जाते, वह विवाह नहीं करेंगी।

वहीं, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, चमकौर साहिब परंपरागत सीट से मैदान में है। इस सीट पर चन्नी 2007 से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि चन्नी की जिस प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मानी जा रही है, उसका नाम भी चरणजीत सिंह ही है। वह AAP के टिकट से मैदान में हैं। वहीं भाजपा के टिकट पर दर्शन सिंह शिवजोत चुनावी मैदान में हैं। रुझानों के अनुसार चन्नी आगे चल रहे हैं। 

गोवा में रिजल्ट से पहले शुरू हुई रिसोर्ट पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने बंद किए अपने उम्मीदवार

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -