पंजाब चुनाव: 40 दिन में बदली 3 पार्टियां, अब फिर से भाजपा में आए MLA बलविंदर सिंह लड्डी
पंजाब चुनाव: 40 दिन में बदली 3 पार्टियां, अब फिर से भाजपा में आए MLA बलविंदर सिंह लड्डी
Share:

अमृतसर: पंजाब में हरगोविंदपुर से MLA बलविंदर सिंह लड्डी फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आ गए हैं। 40 दिन के भीतर  उन्होंने तीसरी दफा पार्टी बदली है। बता दें कि लड्डी ने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता था। उन्होंने 28 दिसंबर को भजपा का दामन थामा था। इसके बाद 3 जनवरी को वे फिर से कांग्रेस में चले गए और अब एक बार फिर से उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

इससे पहले 3 जनवरी को उन्होंने हरीश रावत और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।  उससे पहले 28 दिसंबर को नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। लड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के भरोसेमंद माने जाते हैं। हालांकि उन्होंने कैप्टन की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) जॉइन न करके, भाजपा का दामन थामा था। विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ गठजोड़ किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बटाला में लड्डी को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। वहां बटाला से भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग बाजवा भी उपस्थित थे। लड्डी को भी बाजवा गुट का ही माना जाता है। बता दें कि लड्डी को हरगोविंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं बनाया था। यह सीट गुरदासपुर में आती है। यहां से कांग्रेस ने मनदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। 

'लोकतंत्र के लिए गैस चैम्बर बना बंगाल, खतरे में हिन्दू..', सुवेंदु अधिकारी का दावा

शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री अठावले ने सिखाई इंग्लिश, बताया क्या होती है Budget की स्पेलिंग

बंगाल हिंसा के 5 मामलों में ममता के चुनावी एजेंट पर FIR, हत्या और बलात्कार की कोशिश तक के आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -