पंजाब: AAP छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले अमरदीप सिंह गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप
पंजाब: AAP छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले अमरदीप सिंह गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप
Share:

अमृतसर: पंजाब में मोगा पुलिस ने कांग्रेस नेता अमरदीप सिंह उर्फ ​​आशु बांगड़ और उनके साथी को कथित धोखाधड़ी और जालसाजी करने के मामले में अरेस्ट कर लिया है। कांग्रेस नेता, उनके साथी हरदीप सिंह बरार, मुक्तसर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर उन लोगों के लिए जाली दस्तावेज़ और प्रमाण पत्र बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जो विदेश जाना चाहते थे या बेरोजगार थे।

इनके विरुद्ध ASI मोहकम सिंह की शिकायत पर IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 467, 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 120-बी (साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बांगड़ अपने साथी बरार के साथ एक गिरोह चला रहे थे, जो उन लोगों के लिए नकली दस्तावेज़ और सर्टिफिकेट बनाने का काम करता था, जो विदेश जाना चाहते थे या बेरोजगार थे।

मोगा SSP गुलनीत सिंह खुराना ने जानकारी दी है कि बांगड़ मोगा में मेडिसिटी अस्पताल के सह मालिक हैं और फिरोजपुर के गांव अरमानपुरा के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि अरेस्ट किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में छानबीन भी चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मोगा SSP ने यह भी बताया कि बरार एक इमिग्रेशन एजेंट है।

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी, प्रशासन ने जारी किया बयान

मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना का दुखद निधन, दिल्ली रवाना हुए अखिलेश

आंध्र प्रदेश में भी चल रहा वंशवाद ,वाईएसआर कांग्रेस का आजीवन अध्यक्ष बना यह नेता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -