जानिये गोवर्धन पूजा की सही विधि और शुभ महूर्त
जानिये गोवर्धन पूजा की सही विधि और शुभ महूर्त
Share:

दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल  गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर सोमवार के दिन है। गाय और गोवर्धन की पूजा होती है|  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा, गोकुल और वृंदावन में बहुत धूम से मनाया जाता है।

 
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ: 28 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 8 मिनट से।
प्रतिपदा तिथि का समापन: 29 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक।
सायंकाल पूजा का समय :28 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शाम को 05 बजकर 40 मिनट तक।

गोवर्धन पूजा की विधि
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को सुबह घर के द्वार में गौ के गोबर का गोवर्धन बनाना चाहिए है। शास्त्रों के अनुसार, गाय के गोबर से बने गोवर्धन के शिखर प्रयुक्त, वृक्ष-शाखादि से संयुक्त और पुष्पादि से सुशोभित करने का विधान है।
अनके जगहों पर गोवर्धन को मनुष्य के आकार का बनाया जाता है और उसे फूल आदि से सजाया जाता है। उसे गंध, पुष्प आदि से पूजा करे नीचे दिए गए मंत्र का उच्चारण कर प्रार्थना करें।

मंत्र - गोवर्धन धराधार गोकुलत्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रदो भव।।

भूषणीय गौओं का आवाहन करके उनका यथा-विधि पूजन करें|

मंत्र - 'लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।'
मंत्र से प्रार्थना करके रात्रि में गौ से गोवर्धन का उपमर्दन कराएं।

गोवर्धन पूजा की ​कथा
भगवान श्रीकृष्ण ने मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए 7 दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाए रखा। इस घटना को देख भगवान इंद्र क्रोधित हो उठे,और उन्होंने  बारिश और तेज कर दी। उस गोवर्धन के नीचे सभी ब्रजवासी सुरक्षित थे। भगवान् श्रीकृष्ण ने सातवें दिन पर्वत को अपनी ऊँगली  से नीचे रखा और गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट मनाया। और तभी से दिवाली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन की पूजा की जाती है ,और अन्नूकट मनाया जाता है।

सुरभि संग धूम मचाएंगी शिवांगी, जल्द आएगा 'ये दिवाली अपनों वाली' का स्पेशल एपिसोड

दिवाली पार्टी में छाया सेलेब्स का जोरदार लुक, देखकर मदहोश हो जाएंगे आप

इस वजह से मनाई जाती है नरक चतुर्दशी, जानिए शुभ पूजा मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -