वैशाख माह में रोजाना करें ये छोटा सा काम, घर में होगी धन वर्षा

वैशाख माह में रोजाना करें ये छोटा सा काम, घर में होगी धन वर्षा
Share:

वैशाख का महीना आरम्भ हो चुका है। वैशाख हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है। इस वर्ष वैशाख माह 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक रहने वाला है। वैशाख का महीना प्रभु श्री विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसलिए वैशाख माह में प्रतिदिन छोटे-छोटे उपाय करने से मां लक्ष्मी की बड़ी कृपा होती है।

1. एक मंत्र है 'ऊँ माधवाय नमः', ज्योतिषविद वैशाख के महीने में प्रतिदिन इस मंत्र को 11 बार जापने की सलाह देते हैं। इससे विष्णु-लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
2. जो लोग पितृदोष से परेशान हैं, उनके लिए भी ये महीना विशेष है। ऐसे लोगों को तिल, गुड़, अनाज, फल एवं जल का दान करना चाहिए। इससे पितरों की कृपा आप पर होगी।
3. वैशाख माह में गर्मी की तपिश बहुत अधिक होती है। इसलिए इसमें प्यासे पशु पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करने से बड़ा पुण्य प्राप्त होता है।
4. वैशाख के महीने में आने वाली एकादशी पर प्यासे लोगों को पानी पिलाकर भी आप अपने सुकर्म बढ़ा सकते हैं। इससे हजारों राजसूय यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है।
5. वैशाख के महीने में लोगों को पंखों का दान कर सकते हैं या फिर अन्न का दान कर सकते हैं। आप जूते चप्पलों का दान भी कर सकते हैं। इससे देवी देवता प्रसन्न होते हैं।
6. वैशाख माह में आने वाली अक्षय तृतीया का भी विशेष महत्व है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण या नई चीजों की खरीदारी करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है वैशाख माह, चमकेगी किस्मत

वैशाख महीने पड़ रहे है ये त्यौहार

आज से शुरू होने जा रहा है वैशाख माह, जानिए इसका महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -