भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जनसंपर्क यात्रा निकाली गई
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जनसंपर्क यात्रा निकाली गई
Share:

राजगढ़ से मांगीलाल कुशवाह की रिपोर्ट

राजगढ़। भारत को एक माला में पिरोने के उद्देश्य से राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर ब्यावरा के विधायक रामचंद्र दांगी एवं समस्त कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में भी गांधी चौपाल एवं जनसंपर्क यात्रा निकाली जा रही है। आज यात्रा ग्राम कोलूखेड़ी, पाडल्या बना, पाल जागीर, कड़िया मित्र सेन, गादिया, शंकरपुरा, मानपुरा, चारपुरा में पहुंची। 

जहा कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को शामिल होने हेतु अपील की गई। इस मौके पर ब्यावरा विधायक दांगी को ग्रामीण जनो द्वारा गांव की प्रमुख समस्याएं आवास, नाली, सड़क, बिजली, खाद व अन्य समस्याएं बताई गई। जिस पर विधायक ने समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया। 

इस मौके पर ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, विजय बहादुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गादिया गोपाल बना, धीरप सिंह सोंधीयां, विष्णु गुर्जर, शिवनारायण अहिरवार, जगदीश चौधरी, हरि प्रसाद दांगी, सोहन सिंह मीना, दीपक शर्मा, शिवराज सोंधीयां, अर्पित शर्मा, राधे सोंधीयां, राजू गुर्जर, ललित सोलंकी, सुरेश करणपुरा, रोहित दांगी, नितेश यादव, रोहित कुशवाह, टिंकू यादव, दुलीचंद, कन्हैयालाल, लोकेश चौधरी, दीपक गुर्जर, राजा बाबू गुर्जर मौजूद रहे।

हादसे का शिकार हुई राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस, 32 लोग हुए घायल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

हितग्राही मूलक योजनाओं का मिले पात्र व्यक्ति को लाभ : कलेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -