अलग कैटेलोनिया की मांग पर, स्पेन पुलिस ने दिखाई सख्ती
अलग कैटेलोनिया की मांग पर, स्पेन पुलिस ने दिखाई सख्ती
Share:

बार्सिलोना। कैटेलोनिया में रविवार को जनमत संग्रह हुआ। यह जनमत संग्रह स्पेन से अलग होने के लिए किया गया। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि करीब 90 प्रतिशत लोग स्पेन से अलग होना चाहते हैं। हालांकि स्पेन ने इस जनमत संग्रह को नकार दिया है और इसे असंगत बताया है। जनमत संग्रह के दौरान इसके समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोग जनमत संग्रह को आवश्यक बता रहे थे। जब प्रदर्शनकारी अपना प्रदर्शन कर रहे थे तो इनका वहाॅं तैनात स्पेनी पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।

यह विवाद झड़प में बदल गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहाॅं से हटाने का प्रयास किया। ऐसे में करीब 91 लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जनमत संग्रह में शामिल होने के लिए 53 लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था। इन लोगों के लिए मतपत्रों पर केवल एक प्रश्न लिखा था, कि क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

मतदान करने वालों को हां और ना के आप्शन वाली दो मतपेटियों में से किसी एक में अपना मत डालना था। इसी बीच पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए बैलेट पेपर और मतपेटी जब्त कर ली है। इस घटना की निंदा बार्सिलोना की मेयर ने की है।

इस मामले में कैटेलोनिया के शीर्ष नेता कार्लस पुजिमोन्ट ने भी दावा किया है कि कैटेलोनिया को स्वतंत्र देश के तौर पर अस्तित्व में आने का अधिकार मिल गया है। उन्होंने कहा है कि वह इस जनमत संग्रह के परिणाम को कैटेलोनिया की संसद में भेजेंगे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री मारियानो रहोई ने कहा है कि जनमत संग्रह हुआ ही नहीं है। उनका कहना है कि कैटेलोनिया के अधिकतर लोग स्पेन से अलग नहीं होना चाहते।

चीन ने बनाया 409 किमी लंबा हाइवे

गांधी जयंती पर एक दिन का सत्याग्रह करेंगे अन्ना हजारे

कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने किया देश के साथ अन्याय- शाह

राज ठाकरे ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -