PKL 2019 : पुनेरी पल्टन और यू-मुंबा के बीच टाइ रहा मुकाबला
PKL 2019 : पुनेरी पल्टन और यू-मुंबा के बीच टाइ रहा मुकाबला
Share:

नई दिल्लीः प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के एक मुकाबले में पूनेरी पल्टन और यू-मुंबा के बीच मुकाबला टाइ रहा। दोनों के बीच मुकाबला 33-33 से टाइ रहा। मैच के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले और अंत में पल्टन की टीम आगे चल रही थी, लेकिन आखिरी के पांच मिनट में मुंबा ने वापसी करते हुए मैच को टाइ करा दिया। 35वें मिनट तक पल्टन 32-27 से आगे थी। यहां से मुंबा ने अपने डिफेंस को मजबूत कर पल्टन को अंक नहीं लेने दिए और उसके रेडरों ने लगातार सफल रेड के जरिए अंक जुटा मैच का बराबरी पर समाप्त किया।

पहले हाफ में मुंबा की टीम आगे थी। उसने पहले हाफ का अंत 16-12 के स्कोर के साथ किया। पहले हाफ में मुंबा ने कभी भी पल्टन को अपनी बराबरी तक भी नहीं आने दिया। शुरुआती पांच मिनट में ही मुंबा ने 5-2 की बढ़त ले ली थी। पल्टन ने अंकों के अंतर को कम जरूर किया लेकिन बराबरी तक नहीं पहुंच सकी। दूसरे हाफ में पल्टन ने जरूर बेहतरीन खेल दिखाया 25वें मिनट तक स्कोर 20-20 से बराबर कर लिया।

मुंबा 25-21 से आगे निकली लेकिन पल्टन ने फिर 28-25 की बढ़त ले ली। दोनों टीमों आखिर तक इसी तरह की लड़ाई लड़ती रहीं लेकिन अंतत: मैच बराबरी पर खत्म हुआ। पल्टन के लिए मनजीत ने 10 अंक जुटाए जबकि मुंबा के लिए  अभिषेक सिंह ने 11 अंकों जूटाए।

PKL 2019 : गुजरात ने बेंगलुरु और मुंबा ने जयपुर को हराया

PKL 2019 : गुजरात ने बेंगलुरु और मुंबा ने जयपुर को हराया

PKL 2019 : दिल्ली ने पटना और पुणे ने टाइटंस को हराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -