'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर जमकर एन्जॉय करती नजर आई प्रियंका
'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर जमकर एन्जॉय करती नजर आई प्रियंका
Share:

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज साझा करती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका  बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बिताए लम्हों की झलक भी फैंस के साथ साझा कर रही है। हाल ही में उन्होंने मालती मैरी का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया इसमें वह बेटी के साथ बॉलीवुड सॉन्ग 'ससुराल गेंदा फूल' एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है लुक के बारें में बात की जाए  तो मालती मैरी पिंक कलर की आउटफिट में बेहद क्यूट दिखाई दे रही है। उन्होंने सिर पर ड्रेस से मैचिंग करता हुआ हेयरबैंड लगा रखा  है। वहीं प्रियंका ब्लू आउटफिट में दिखाई दे रही है वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालती मैरी मां प्रियंका की गोद में बैठी हैं।

जिसमे मालती का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में 'ससुराल गेंदा फूल' गाना प्ले किया जा रहा है। वीडियो देख ऐसा लग रहा कि मालती और अभिनेत्री इस गाने को बहुत एंजॉय कर रही है।इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'ऐसी होती हैं शनिवार की सुबहें...'। खबरों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोरोगेसी के माध्यम से 15 जनवरी 2022 को अपने पहले बच्चे यानी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पैरंट्स बन गए थे। मालती मैरी प्री मैच्योर बेबी थी जिस कारण से वह कई माह हॉस्पिटल में रही थी इसके बाद प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर 14 मई को मदर्स डे के अवसर पर साझा की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका जल्द ही  हॉलीवुड मूवी  'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में दिखाई देने वाली है। जिसके साथ साथ वह रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में भी दिखाई देने वाली है। बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी  'जी ले जरा' में काम करेंगी जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

समंदर किनारे पानी में आग लगा रही दुआ लीपा

4 साल कैंसर से झूझने के बाद भी जिंदगी की जंग नहीं जीत सके चैडविक बोसमैन

'होम अलोन' फेम डेविन रेट्रे पर लगा दुष्कर्म का इल्जाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -