प्रियंका हो गई बड़ी स्टार, फैमेली को मिलती है मीडिया से खबर
प्रियंका हो गई बड़ी स्टार, फैमेली को मिलती है मीडिया से खबर
Share:

शोहरत की बुलंदियों को जब इंसान छूता है तो वह दोस्त, परिवार सबको भूल जाता है। लगता है हमारी क्वांटिको फेम प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों हाॅलीवुड में जाकर काफी बदल गई है। एक चैंकाने वाली खबर है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कि अब उनके परिवार को भी उनकी खबर मीडिया से ही मिलती है।

इस बात का खुलासा खुद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने किया है। अब उनकी बेटी की जिंदगी की घटनाओं की जानकारी उन्हें मीडिया से ही पता चलती है। वो कहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा की प्रतिभा के बारे में उन्हें बचपन में ही पता चल गया था। उन्हें यकीन था कि उनकी बेटी जिस क्षेत्र में जाएगी कामयाब साबित होगी। मिसेस चोपड़ा ने कहा, प्रियंका एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थीं पर किस्मत को कुछ और मंजूर था।

मधु चोपड़ा ने बताया, जब प्रियंका ने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर फिल्मों में आने की मंशा जाहिर की, तो सबने उसे पढ़ाई पूरी कर लेने की सलाह दी। लेकिन उस समय पिता अशोक चोपड़ा ने प्रियंका का समर्थन किया। प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर के लिए परिवार के बुजुर्ग ने शर्त रखी थी कि प्रियंका अकेले मुंबई में नहीं रहेगी। तब पेशे से डॉक्टर मधु चोपड़ा अपना करियर छोड़कर प्रियंका के साथ मुंबई आ गईं। क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रियंका और मधु चोपड़ा ने साथ मिलकर ‘पर्पल पेबल’ नाम का प्रोडक्शन हाउस भी खोला है।

भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ इस बैनर की पहली फिल्म थी। अब उनकी प्रोडक्शन हाउस की मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ आ रही है जिसमें कई सालों के बाद निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी।

डियर जिदंगी का दूसरा पोस्टर और टीजर रिलीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -