मोदी सरकार पर प्रियंका वाड्रा का तंज, कहा- शासन करने वाले मस्त, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त
मोदी सरकार पर प्रियंका वाड्रा का तंज, कहा- शासन करने वाले मस्त, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त
Share:

नई दिल्ली: देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "भाजपा सरकार से ये सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी ‘हाउडी मोदी’ तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहाँ काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच-1बी वीजा ख़ारिज करने में बढ़ोत्तरी कर दी।।"

प्रियंका गांधी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, "देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाले अपने में ही मस्त हैं, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।" इससे पहले प्रियंका गांधी ने रोजगार और अमेरिका में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान लेकर हमला बोला था। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा था, "विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा। कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही। नामी गिरामी कम्पनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। चंगा सी बोलने वाले हैं एकदम चुप सी। क्यों?"

उत्तर प्रदेश में पीएफ घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि, "उत्तर प्रदेश में आज हर सरकारी विभाग का कर्मचारी ये सोच कर परेशान है कि उसकी मेहनत की कमाई सुरक्षित भी है या नहीं। डीएचएफथ-पीएफ घोटाले के बाद एक बात साफ है कि भाजपा सरकार ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से कर्मचारियों का पैसा घोटाले की भेंट चढ़ा दिया।"

PNB घोटाला: लंदन की कोर्ट में भगोड़े नीरव की धमकी, कहा- अगर भारत भेजा तो कर लूँगा आत्महत्या

अयोध्या फैसला से पहले हलचल तेज, गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार को दिए सुरक्षा निर्देश

कॉलेजों में बनाए गए 8 अस्थाई जेल, धारा 144 पहले से है लागू, आखिर क्या होने वाला है अयोध्या में....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -