'कृषि कानून पूरे देश के लिए खतरनाक...' कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलीं प्रियंका
'कृषि कानून पूरे देश के लिए खतरनाक...' कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलीं प्रियंका
Share:

अमेठी: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी से सियासी नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। दरअसल, प्रियंका गांधी बुधवार को अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में कांग्रेस वर्कर्स की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि, ''अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत सम्बन्ध है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा रिश्ता जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।'' उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है। बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मीडिया को बताया कि प्रियंका गांधी ने बैठक के दौरान कृषि कानूनों पर भी बात की और कहा कि ''यह किसान विरोधी कानून केवल किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है।''

सिंघल के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कहा कि दो महीने से किसान दिल्ली की सरहदों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में कई काम किये जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी के लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

कोरोना वायरस को लेकर ब्राजील ने बनाई ये योजना

जेनेट येलेन बनी अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री

कोरोना से राहत पाने के लिए जो बिडेन फिर से शुरू कर सकते है 'ओबामाकेयर'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -