पीएम मोदी से प्रियंका वाड्रा का सवाल, 'आप हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के ?'
पीएम मोदी से प्रियंका वाड्रा का सवाल, 'आप हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के ?'
Share:

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंपस के पास हुई गोलीबारी की घटना के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भाजपा नेताओं पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि वह हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के। 

दरअसल, प्रदर्शनकारी स्टूडेंट यहां जामिया परिसर से राजघाट के लिए एक रैली निकाल रहे थे। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक 25 वर्षीय स्टूडेंट जख्मी हो गया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?  वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?'

प्रियंका वाड्रा स्पष्ट रूप से दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की चुनावी रैली की एक वीडियो क्लिप का उल्लेख कर रही थीं, जिसमें ठाकुर लोगों को संबोधित करते हुए नारा लगवाते नज़र आ रहे हैं। इस रैली में नारा लगाया गया, 'देश के गद्दारों को, गोली मारो..को।' इसके साथ ही पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। 

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, पेट्रोल-डीजल के दामों में आई जबरदस्त गिरावट

नेपाल जा रहे थे करणवीर बोहरा, दिल्ली एयरपोर्ट पर कर दिया डिपोर्ट

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -