प्रियंका गांधी ने की इंदौर के भोजन की तारीफ, बोली- 'लाजवाब है पर मैं खा नहीं सकती...'
प्रियंका गांधी ने की इंदौर के भोजन की तारीफ, बोली- 'लाजवाब है पर मैं खा नहीं सकती...'
Share:

इंदौर: सोमवार को प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में थीं। जनसभा के चलते प्रियंका गांधी ने इंदौर के भोजन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां का भोजन दुनियाभर में मशहूर है मगर  मैं अभी यहां के फूड आइटम टेस्ट नहीं कर पाऊंगी। उन्होंने बताया कि वे अभी डाइटिंग पर हैं इस कारण उनकी यह इच्छा इस बार पूरी नहीं हो पाएगी। उनकी इस बात पर सभा में उपस्थित लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई। 

सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर में जनसभा की। इस के चलते उन्होंने बीजेपी पर कई हमले किए तथा भाषण के चलते इंदौर की रोचक बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने खजराना मंदिर से लेकर इंदौर के खानपान तथा संस्कृति के विषय में लोगों को संबोधित किया। इसी के चलते उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर का खानपान दुनिया में लोकप्रिय है मगर डाइटिंग के कारण वे अभी यहां के फूड आइटम टेस्ट नहीं कर पाएंगी। 

प्रियंका गांधी को कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह यादव ने खाली गुलदस्ता दे दिया था। अपने भाषण में भी प्रियंका ने हंसते हुए इस बात का जिक्र किया था कि कांग्रेसी नेता ने उन्हें बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया। इस पर अब देवेंद्र सिंह यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि यह गुलदस्ता बीजेपी की खोखले वादों के प्रतीक के रूप में था। उन्होंने प्रियंका को यह गुलदस्ता देते हुआ कहा था कि बीजेपी भी इसी प्रकार जनता को बिना फूल का खाली गुलदस्ता दे रही है तथा बेवकूफ बना रही है। अपने भाषण में प्रियंका ने भी कहा था कि यह गुलदस्ता बीजेपी के खोखले वादों की भांति है। जनता को वक़्त रहते यह बात समझना होगी वरना बाद में पता चलेगा कि बीजेपी का दिया गुलदस्ता तो खाली था। 

व्यंग्य: फ्री बिजली-पानी के बाद अब केजरीवाल सरकार की 'मुफ्त सिगरेट' योजना, रोज़ की फूंको 25, महीने की 750 !

पीएम मोदी पर PhD ! ऐसा करने वाली देश की पहली मुस्लिम महिला बनी काशी की नजमा, जानिए क्या है उनका कहना ?

मिजोरम में मतदान जारी, 40 सीटों पर 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 8 लाख मतदाता !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -