'प्रियंका गांधी जी, मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है', कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के दौरे पर बोले BJP प्रवक्ता
'प्रियंका गांधी जी, मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है', कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के दौरे पर बोले BJP प्रवक्ता
Share:

ग्वालियर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर कहा की प्रियंका गांधी जी, मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस की वजह से डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है।

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा की जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनो को यहां 1000 रुपए प्रतिमाह प्राप्त हो रहे है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस की वजह से डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक गरीबी घटी है। यहां विकास दर 19.76 प्रतिशत है। कांग्रेस की भांति बेरोजगारी भत्ता का झूठा झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है। 

सलूजा ने कहा की यहा बीजेपी सरकार में योजनाएं बंद नहीं, बल्कि बेहतर हो रही है। यहां बेटियां बोझ नहीं देवियां है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लखपति बेटी पैदा हो रही है। यहां वृद्ध अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे है। सलूजा ने आगे लिखा की आप भी मुस्कुराइए और आपके साथ मध्य प्रदेश के तमाम कांग्रेस के नेताओं को भी मुस्कुराने को कहिये। आपको बता दें आज प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर है। यहां गांधी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में रैली को संबोधित करेंगे।

'दवाई कहां से लाऊं, ये सोचना पड़ता है', ग्वालियर में बोली प्रियंका गांधी

नेक्सस को नेविगेट करना: जाति, धर्म, राजनीति और बिज़नेस विज्ञान

स्वीडन में फिर क़ुरान का अपमान, इराकी शरणार्थी ने पैरों से रौंदा, आगबबूला हुआ इस्लामी देशों का संगठन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -