'दवाई कहां से लाऊं, ये सोचना पड़ता है', ग्वालियर में बोली प्रियंका गांधी
'दवाई कहां से लाऊं, ये सोचना पड़ता है', ग्वालियर में बोली प्रियंका गांधी
Share:

ग्वालियर: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस के चलते प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में प्रियंका ने मुख्य रूप से मणिपुर हिंसा एवं महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मणिपुर दो महीनों से जल रहा है, घरों में आग लगाई जा रही है, महिला के साथ अत्याचार हो रहा है, बच्चों के सिर पर छत नहीं रही तथा हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने 77 दिन तक कोई बयान ही नहीं दिया। कल उन्हें मजबूरी में बोलना पड़ा, क्योंकि एक भयावह वीडियो वायरल हुआ। उस बयान में भी उन्होंने राजनीति घोल दी। उन्होंने अपने बयान में विपक्ष के प्रदेश के नाम भी ले लिया।

प्रियंका ने कहा कि दादी इंदिरा गांधी ने रानी लक्ष्मीबाई एवं महिलाओं की बहादुरी की कहानियां सुनाती थीं। क्या हमारी राजनीति आज सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में फंस गई थी। क्या हम उससे ऊपर उठ सकते हैं। क्या हम जनता की बातें कर सकते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन से भारतीय लोकतंत्र की नींव डली थी। वो सत्याग्रह था। वो सत्य की लड़ाई थी। हमारे देश की परंपरा रही है कि हम नेताओं में सभ्यता, सरलता, सादगी और सच्चाई ढूंढते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यहां किसी की बुराई करने या जनता का ध्यान भटकाने नहीं आई हूं। महंगाई के मुद्दे पर बात करने आई हूं। महंगाई हर आदमी के जीवन में बोझ बन गई है। लोग किस प्रकार गुजारा कर रहे हैं, मैं समझ नहीं पा रही हूं। गैस सिलेंडर में गैस भरना मुश्किल हो गया है। दवाई कहां से लाऊं, ये सोचना पड़ता है। नेताओं को बताना पडे़गा कि महंगाई क्यों हैं? 

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरी संपत्ति एक या दो ही कारोबारियों के पास क्यों है? प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में पटवारी घोटाल हुआ। चुनाव के पहले स्कीम बनाने का क्या फायदा। 18 वर्षों से आप सरकार में हैं। तब तो आपने कुछ दिया नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता की सोच होती है कि सत्ता में वही रहेंगे। काम करने की क्या आवश्यकता है। जब समय आएगा तो कोई और बात कर लेंगे। जनता महंगाई का मुद्दा भूल जाएगी। गांधी ने कहा कि सत्ता को गलत इंसानों के हाथ में देंगे तो लूट मचेगी, जैसे आज मध्य प्रदेश में मच रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई से समाज में तनाव बढ़ता है तो अत्याचार होता है। आदिवासियों के साथ किस प्रकार हरकत हो रही हैं। हर रोज रेप, हत्या की खबरें आ रही हैं। अब समय आ गया है कि आप अपने भविष्य का फैसला स्वयं करें।

'कोहली मुझे मियांदाद की याद दिलाते हैं..', विराट की तारीफ में बोले विंडीज के महान गेंदबाज़

बेटी के पहले पीरियड्स पर पिता ने मनाया जश्न, मेहमानों के बीच काटा केक

'खुले में छोड़े जानवर तो मारे जाएंगे 5 जूते', इस सरपंच के फरमान से भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -