प्रियंका पंजाब आ जाओं तो कांग्रेस में जान आ जाये
प्रियंका पंजाब आ जाओं तो कांग्रेस में जान आ जाये
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में उतरेगी या नहीं यह तो जानकारी नहीं है लेकिन यूपी के साथ ही अब पंजाब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उन्हें प्रचार-प्रसार की कमान सौंपना चाहती है। यही कारण है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका से कहा है कि यदि वे पंजाब आ जाये तो कांग्रेस में और अधिक जान आ जाये।

फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि प्रियंका ने पंजाब आने के लिये हाॅं की है अथवा नहीं, लेकिन पंजाब कांग्रेस अब प्रियंका को हर हाल में चुनावी मैदान में उतारने के लिये प्रयास करने लगी है। अमरिंदर सिंह ने यह इच्छा जाहिर की है कि राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका भी पंजाब में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करें। गौरतलब है कि यूपी के कांग्रेसी भी प्रियंका के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहते है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी को छोड़कर प्रचार करने के लिये हामी भरी है, इस बात की पुष्टि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने की है। इन दोनों नेताओं ने प्रियंका से मुलाकात की थी और इसके बाद ही उन्होंने यूपी में प्रचार करने के लिये अपनी स्वीकृति दी है।

पोस्टर में प्रियंका गांधी को बताया दुर्गा, भाजपा ने जताया एतराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -