'PM मोदी को दी गई गालियों से लंबी तो BJP के घोटालों की लिस्ट है...', जबलपुर में बोली प्रियंका गाँधी
'PM मोदी को दी गई गालियों से लंबी तो BJP के घोटालों की लिस्ट है...', जबलपुर में बोली प्रियंका गाँधी
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करने के लिए सोमवार को प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची तथा प्रदेश की जनता को साधने में जुट गईं। इसी क्रम में उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा एवं पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी को दी गई गालियों से लंबी तो मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के घोटालों की लिस्ट है। लगभग प्रत्येक महीने एक घोटाला हो ही रहा है।' वहीं, कांग्रेस महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 3 वर्षों में शिवराज सरकार सिर्फ 21 सरकारी नौकरियां ही दे सकी है। 

वही प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'मुझे जबलपुर आकर गर्व हो रहा है। इस धरती से महान महिलाओं का जन्म हुआ। इस धरती ने आदिवासी संस्कृति का झंडा बुलंद किया है। मध्य प्रदेश भारत का दिल और जान है। नर्मदा पूजन के चलते मैं सोच रही थी कि हजारों वर्षों से इस नदी से लोगों की आस्था जुड़ी है। जो आस्था धर्म में होती है, राजनीति में भी होनी चाहिए। क्रांतिकारियों के मन मे इस प्रकार की आस्था थी। उनके दिलों में आस्था थी। आज नेताओं में वह आस्था नही बची है।' भाजपा पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'बीते 18 वर्षों से राज्य की जनता से साथ धोखा हो रहा है। धन-बल के माध्यम से जनादेश को कुचला जा रहा है। हमारी सरकार में जोड़तोड़ करके भाजपा ने हमारी सरकार को तोड़ दिया, किन्तु फिर भी कुछ अच्छा नहीं कर पाए।'

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य की जनता को ये 5 सौगातें दी जाएंगी-
1- 1500 प्रति माह महिला को
2- गैस सिलेंडर 500 का
3- 100 यूनिट बिल माफ, 200 का बिल हाफ
4- सरकारी कर्मचारियों की ops लागू करेंगे
5- किसान कर्ज माफ

दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए नीतीश सरकार ने जो जमीन दी उसे केंद्र ने किया रिजेक्ट, मोदी बोले- .इतिहास आपको...'

'नीतीश कुमार नेता नहीं मुंशी हैं', CM पर मोदी का हमला

श्रीनगर और अयोध्या से महाराष्ट्र में हिंदुत्व की राजनीति को बढ़ावा देने में जुटे एकनाथ शिंदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -