प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड तक में अपनी दम पर अपना बेहतरीन नाम बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में है। यहां वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग करने आईं हैं जो उन्होंने खत्म कर ली है। वैसे इस बारे में जानकारी खुद प्रियंका ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'समापन हो गया। पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। वहीं यह फिल्म अरविंद अडिगा की इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है।

बताया गया है कि इस फिल्म का प्रीमियर 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होना है। वैसे आप सभी को याद हो तो बीते महीने ही प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, 'कोरोना वायरस संबंधी महामारी के बीच होने वाली शूटिंग में हर दिन उनका और फिल्म निर्माण टीम का कोविड-19 का टेस्ट होता है।' प्रियंका के काम के बारे में बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के रिलीज होने की तैयारी कर रही हैं। बीते दिनों ही एक खबर आई थी जिसमे बताया गया था कि प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक सैलून गई थीं।

जी दरअसल बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नॉटिंग हिल में वुड कलर सैलून में गईं थीं लेकिन उसी दौरान पुलिस को इस बारे में जानकारी मिल गई। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सैलून पहुंचकर मालिक और प्रियंका दोनों को ही मौखिक रूप से आगाह किया और कोई जुर्माना नहीं लगाया।

बीएमसी के नोटिस पर सोनू सूद ने खटखटाया बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, सामने आई ‘फाइटर’ की पहली झलक

भारतीय खिलाड़ियों पर फिर से हुआ नस्लीय हमला, SCG स्टैंड से हटाया गया फैंस का एक समूह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -