बेस्ट एमटीवी इंडिया एक्ट की विजेता बनी प्रियंका चोपड़ा
बेस्ट एमटीवी इंडिया एक्ट की विजेता बनी प्रियंका चोपड़ा
Share:

प्रियंका ने मोनिका डोगरा, इंडस क्रीड, द स्कावेंजर्स और योर चिन को पीछे छोड़कर एमटीवी बेस्ट इंडिया एक्ट का अवार्ड अपने नाम कर लिया है. प्रियंका चोपड़ा एक बहुत अच्छी अभिनेत्री के साथ एक अच्छी गायिका भी है. प्रियंका चोपड़ा अभी अपने सीरियल ‘क्वांटिको’ को लेकर भी बहुत चर्चा में चल रही है. 

प्रियंका अब बेस्ट अफ्रीका एक्ट डायमंड प्लैटिनम्ज से भी मुकाबला करने वाली है. प्रियंका चोपड़ा को इस अवार्ड के लिए चुना गया है इस बात से प्रियंका बहुत खुश है. प्रियंका को जिताने के लिए आप उन्हें 24 अक्टूबर तक वोट भी कर सकते है. इस अवार्ड को कौन जीतेगा इस बात को एक कार्यक्रम में 25 अक्टूबर को बताया जायेगा.

प्रियंका चोपड़ा 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म में भी दिखाई देने वाली है इस फिल्म में प्रियंका के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले है. प्रियंका ने फिल्म में बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई है. दीपिका फिल्म में बाजीराव की प्रेमिका मस्तानी के रूप में दिखाई देने वाली है. 
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -