बहन परिणीति की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा! एक्ट्रेस को नई पोस्ट को देख असमंजस में पड़े फैंस
बहन परिणीति की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा! एक्ट्रेस को नई पोस्ट को देख असमंजस में पड़े फैंस
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने को लेकर फैंस कई सवाल पूछ रहे है। किन्तु प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया हैंडल को देखकर लग रहा है कि वो परिणीति-राघव चड्ढा की शादी को मिस कर सकती हैं। बहन की शादी से पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी और देवर फ्रैंकलिन जोनस संग फार्म में मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा किया है। 

वीडियो में तीनों लोग जानवरों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग फार्म में एनिमल्स के बीच बहुत अच्छा समय गुजार रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी कमर पर बकरी को चढ़ाकर फुल मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं, जबकि उनके देवर पक्षियों को हाथ में लेकर उन्हें निहारते नजर आए। नन्ही मालती मैरी भी जानवरों के बीच बहुत एन्जॉय करती नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- फार्म की जिंदगी हमारे फेवरेट फ्रैंकलिन अंकल के साथ। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका के वीडियो पर प्रशंसक उन्हें और उनकी बेटी मालती मैरी को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। फार्म के वीडियो के अतिरिक्त  प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति की एक होतो पोस्ट करके उन्हें उनकी जिंदगी की नई शुरुआत की बधाई भी दी है। प्रियंका ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि अपने इतने बड़े दिन पर इसी प्रकार खुश और संतुष्ट होंगी। हमेशा यही कामना करूंगी कि आपको ढेर सारा प्यार मिले। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में #newbeginnings भी लिखा है। साथ ही परिणीति और राघव चड्ढा को टैग भी किया है। वही अब सवाल ये है कि क्या प्रियंका बहन की शादी में सम्मिलित नहीं होंगी? खैर, ये भी जल्द ही पता चल जाएगा।

आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, रिलीज किया पोस्टर

'बदमाश कंपनी' से परमीत सेठी का डायरेक्शनल डेब्यू

जानिए क्यों नहीं बन पाया 'चीनी कम' का सीक्वल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -