एशिया की सबसे आकर्षक महिला का खिताब मिला प्रियंका को
एशिया की सबसे आकर्षक महिला का खिताब मिला प्रियंका को
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए एक राहत भरी खबर आई है. बॉलीवुड सूत्रों से प्राप्त समाचार के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में सबसे आकर्षक एशियाई महिला के लिए चुना गया है। इस मामले में लंदन के साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' द्वारा 'एशिया की 50 सबसे अधिक आकर्षक महिलाओं' के चयन के लिए इस वर्ष कराए गए सर्वे में सोशल मीडिया पर दुनिया के लाखों लोगों ने वोट दिया। एशिया की 50 सबसे अधिक आकर्षक महिलाओं के ख़िताब को प्रियंका चोपड़ा ने हथिया लिया.

बता दे की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने चार सालो में तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है. इस खिताब से नवाजे जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर कहा है की में यह खिताब अपने पास पुनः बरकरार रखकर खुश हूं. प्रियंका ने आगे कहा की  मेरे लिए वोट करने वाले हरेक व्यक्ति का बहुत-बहुत शुक्रिया। कम से कम एक साल के लिए मुझे 'सेक्सी' होने का अहसास कराने के लिए 'ईस्टर्न आई' का शुक्रिया.

इस लिस्ट में टेलीविजन अदाकारा सनाया ईरानी दूसरे स्थान पर तो वहीँ दृष्टि धामी तीसरे स्थान पर रहीं. लिस्ट में दीपिका चौथे,कैटरीना कैफ पांचवे स्थान पर रही तो वहीँ करीना कपूर खान, गौहर खान, सोनम कपूर और माहिरा खान शीर्ष 10 में शामिल रही. 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -