प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की एक प्रॉपर्टी, जानिए खरीदने वाले का नाम
प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की एक प्रॉपर्टी, जानिए खरीदने वाले का नाम
Share:

हॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर निरंतर चर्चाओं में बनी हुई है। साथ ही वह इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्हें लेकर एक नई खबर सामने आई है। खबरों का कहना है कि, प्रियंका ने मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी भी सेल की है,  इसके बदले उन्हें करोड़ों रुपये मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की डील प्रियंका की तरफ से उनकी मां मधु चोपड़ा ने फाइनल कर ली।

दरअसल, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इंडिया सहित विदेशों में भी करोड़ों की संपत्ति है। वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रझ रही है। अब उन्होंने मुंबई के लोखंडवाला में स्थित अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी बेच दी है। यह प्रॉपर्टी डेंटिस्ट कपल डॉक्टर नितेश और डॉक्टर निकिता मोटवानी ने खरीद ली है।

प्रियंका की यह प्रॉपर्टी एक ऑफिस स्पेस है, इसका कारपेट एरिया 1781.19 स्क्वायर फीट और टेरेस एरिया 465 स्क्वायर फीट बताया गया है। डेंटिस्ट कपल ने प्रियंका से यह प्रॉपर्टी वर्ष  2021 में किराए पर ली थी, जिसे अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर खरीद चुके है। यह लोखंडवाला रोड पर वास्तु प्रेसिंक्ट के दूसरे फ्लोर पर है, जिसमें एक ओपन कार पार्किंग एरिया भी है। प्रियंका की तरफ से उनकी मां मधु चोपड़ा ने यह डील सात करोड़ में फाइनल कर ली।बी खबरों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर के बारे में तो 'सिटाडेल' के साथ साथ  वह फिल्म 'लव अगेन' में भी दिखाई देने वाली है। साथ ही वह 'जी ले जरा' फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देने वाली है। इस  मूवी का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।

इस हॉलीवुड एक्टर को है भारत से बहुत प्यार

इस एक बात ने EMMA WATSON के जीवन में मचा दी थी खलबली

CITADEL के प्रमोशन के बीच दिखा प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -