48 घंटे के अंदर निक-प्रियंका ने किया था एक-दूजे को प्रपोज
48 घंटे के अंदर निक-प्रियंका ने किया था एक-दूजे को प्रपोज
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने पति निक जोनस के बारे में चौकाने वाले खुलासे कर रहीं हैं। वह हमेशा से अपने पति के बारे में भिन्न-भिन्न बातें करती हैं। आप तो जानते ही होंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र के बीच 10 साल का फर्क है और दोनों इसके चक्कर में कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। वैसे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी पहली मुलाकात को याद किया है। आप जानते ही होंगे प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। ऐसे में इस किताब के प्रमोशन के दौरान वह अपने फैंस से वीडियो सेशन के जरिए जुड़ती हैं।

 

हाल ही में सेशन के दौरान एक फैन ने निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को लेकर सवाल पूछा कि 'आप दोनों में प्यार कब हुआ।' इस पर निक जोनस ने प्रियंका के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा, 'जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की तो उन्हें बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि ऐसे कुछ होगा।' यह सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'आपको याद है जब मैं डोजर्स गेम के बाद स्टूडियो में आई थी?' इस पर निक ने सिर हिलाते हुए कहा, 'तो हम एक बार मिल थे, फिर एक साल के लिए एक-दूसरे को नहीं देखा, फिर से छोटी से मुलाकात हुई'। इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'हम हॉलीवुड बाउल में गए। यह एक अद्भुत और जादुई रात थी। अगले दिन डोजर्स गेम में गए, जो इस बात की पुष्टि थी कि यह एक अस्थायी नहीं था और हुआ यह कि हम वास्तव में एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 48 घंटे के अंदर ही हम दोनों ने एक-दूसरे को आई लव यू बोल दिया था।'

आगे प्रियंका ने निक के साथ स्टूडियो की एक मुलाकात को याद किया जो उसके तीसरे दिन हुई थी। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं अपने एक दोस्त के साथ स्टूडियो में आई। वहां मैं आपकी पूरी ऊर्जा देखकर हिल गई थी। मेरे पति के बारे में जानने के लिए एक बात यह है कि जब वह कुछ चाहते हैं, तो कुछ भी नहीं हो सकता है।' वैसे अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को nickyanka18 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक-दूसरे के बारे में और भी ढेर सारी बातें कीं हैं जो आप सुन सकते हैं।

BB14: पति से शादी तोडना चाहती हैं राखी सावंत, कहा- 'मैंने एक खुशी भी नहीं पाई'

ख़त्म हुआ इंतज़ार, कुम्भ 2021 की तिथि घोषित, 27 फ़रवरी को पहला शाही स्नान

संदीप नाहर की मौत के बाद उनकी पत्नी और सास के खिलाफ दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -