जन्मदिन पर ब्लैक मोनॉकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, दिखाया अपना नया टैटू
जन्मदिन पर ब्लैक मोनॉकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, दिखाया अपना नया टैटू
Share:

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपने जबरदस्त काम से लोगों का दिल जीत रहीं प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। प्रियंका हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं और उनके लुक्स को देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाता है। अब आज अपने जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में बॉलीवुड की देसी गर्ल धूप सेंकती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने ब्लैक मोनॉकिनी में कहर ढाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

अब देसी गर्ल का ये अंदाज हमेशा की तरह फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर भारी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। इस प्लेफॉर्म पर उनके 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जी हाँ और इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है। अदाकारा हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं। फिलहाल उनके फोटोज लोगों का दिल जीत रहे हैं। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों में अपना एक नया टैटू भी फ्लॉन्ट किया है। जी दरअसल मोनॉकिनी में उनका टैटू साफ नजर आ रहा है।

आप देख सकते हैं वो पूल साइड पर लेट कर अपने अंडर आर्म टैटू को खूब फ्लॉन्ट कर रही हैं। वैसे इस टैटू पर दुनिया का नक्शा बना हुआ है। काम के बारे में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपनी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। अदाकारा को आप सभी ने आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में देखा होगा। वैसे एक्टिंग के अलावा प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। जिसका नाम है 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स'। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्म प्रोड्यूस की जा चुकीं हैं।

भारती ने कपिल से छुपाई थी हर्ष संग रिलेशनशिप की बात, ये है वजह

UP: इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, कोरोना महामारी है वजह!

क्या है आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -