बाजीराव की पत्नी बनना देशी गर्ल को लगा मुश्किल
बाजीराव की पत्नी बनना देशी गर्ल को लगा मुश्किल
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपनी एक्टिंग से दर्शको के दिल पर अपनी छाप कई बार छोड़ी है. प्रियंका ने मर्री कॉम , फैशन जैसी फिल्मो में महत्वपूर्ण किरदार को बखूबी निभाया है. देसी गर्ल अभी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम रही है. प्रियंका बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभा रही है. काशीबाई के किरदार को लेकर प्रियंका का कहना है की " काशीबाई का किरदार बहुत ही अलग व महत्वपूर्ण है,उनके लिए काशीबाई की भूमिका को निभाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है ".

मेरी कॉम जैसी सफल फिल्म देने वाली प्रियंका फिल्म बाजीराव मस्तानी में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाने वाली है. प्रियंका ने काशीबाई के किरदार के बारे में जानकारी देते हुए कहा की कहानी में काशीबाई एक दुखी किरदार है और यही वजह है की उन्हें ये किरदार काफी मुश्किल लग रहा है. काशीबाई के रूप में  उनकी भूमिका एक भावुक व चोट पहुचाने वाली महिला की है. प्रियंका ने कहा  की , उनका कभी ऐसे जज्बातों से सामना नही हुआ ,उन्होंने ये भी बताया की इन भावनाओ को महसूस करने के लिए उन्हें कोई कारगर उपाय  ढूँढना होगा.

प्रियंका कहती है की उस समय की महिलाओ और आज की महिलाओ में काफी भिन्नता है. उस समय की महिलाये कम बोला करती थी उनकी भाषा होती थी उनके हाव भाव और भाव भंगिमाए. प्रियंका ने किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की " मेरी  फिल्म में एक मार्मिक भूमिका है, जिसमें काशीबाई एक दुखी जीव हैं".  प्रियंका अपनी उम्दा एक्टिंग से सबका दिल जीतने में माहिर है और वो इस रोल को भी बखूभी निभाएगी. बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है. दीपिका पादुकोण की एक्टिंग भी लाजवाब होती है ऐसे में प्रियंका के लिए ये किरदार काफी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण मानना स्वाभाविक है. .

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -