शादी से पहले प्रियंका को याद आए उनके पिता, ऐसे दी श्रद्धांजलि
शादी से पहले प्रियंका को याद आए उनके पिता, ऐसे दी श्रद्धांजलि
Share:

'डैडीज लिटिल गर्ल' नाम के टैटू से तो हर कोई वाकिफ है. जी हाँ... हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के टैटू की. जल्द ही बॉलीवुड की ये देसी गर्ल शादी करने वाली है और इन दिनों उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है. आज प्रियंका के घर पर पूजा का आयोजन किया गया है. ये तो लाज़मी सी बात है कई शादी ब्याह के मौके पर मां और पिता की अहमियत और उनकी याद, उनका आशीर्वाद वर-वधु के लिए सबसे अहम होता है. शायद इसलिए ही प्रियंका ने भी अपनी शादी से पहले अपने पापा को याद किया.

आपको बता दें साल 2013 में प्रियंका के पिता और लेट कर्नल डॉ अशोक चोपड़ा की मृत्यु हो गई थी. प्रियंका बचपन से ही अपने पिता के बेहद करीब रही हैं. आपको बता दें प्रियंका ने अपने घर राज क्लासिक के सामने लेट कर्नल डॉक्टर अशोक चोपड़ा मार्ग के बोर्ड पर सजावज करवाई है. इस दौरान प्रियंका ने पिता के नाम पर रखे गए इस मार्ग पर भी पुष्प फूल अर्पित करवाए हैं.

इसके साथ ही वो रास्ता जिसको प्रियंका के पिता का नाम दिया गया है उस रास्ते को भी उन्होंने फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी. आपको बता दें कई मुंबई की यारी रोड में जहां पर प्रियंका का पुराना घर राज क्लासिक है उसी घर के रास्ते को उनके पिता स्वर्गीय डॉक्टर कर्नल अशोक चोपड़ा के नाम से जाना जाता है.

गणपत‍ि पूजा में प्रियंका के साथ-साथ पारम्परिक परिधान में नजर आया निक का परिवार

निक-प्रियंका के बाद इस मशहूर कपल की होगी उम्मेद भवन में शादी

शादी से पहले प्रियंका के खिलाफ हुआ केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -