विदेश में रहकर भी बेटी को भारतीय संस्कार दे रहीं है प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें
विदेश में रहकर भी बेटी को भारतीय संस्कार दे रहीं है प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में शिफ्ट हो गई हैं मगर उन्होंने अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को नहीं छोड़ा है। तभी तो प्रत्येक भारतीय त्योहार से लेकर अन्य विशेष अवसरों को वह पूरे रीति-रिवाज निभाती नजर आती हैं। प्रियंका ने पिता डॉ अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर घर पर एक विशेष पूजा रखी। इस अवसर पर उन्होंने बेटी मालती की भी तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका ने बेटी को भारतीय ट्रेडिशनल आउटफिट पहनाया है। उन्होंने बेटी के साथ पूजा की रस्में कीं। ये फोटोज प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं।

मालती ने पर्पल कलर का लहंगा पहना है। व्हाइट टॉप के ऊपर दुपट्टा है जो गले के चारों ओर है। वह हाथ पकड़कर चल रही है। तस्वीर में उसने अपनी ऊंगली नाभि पर रखी हुई है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, 'किसी को इस बेहतरीन लहंगे में उसकी नाभि दिखी।' एक दूसरी तस्वीर में मालती पूजा के बाद जमीन पर गिरे फूलों को उठाती है। प्रियंका ने कैप्शन दिया, 'पूजा का वक्त, मिस यू नाना।' 

वही एक तस्वीर में मालती गोद में है। सामने प्रियंका के पिता की तस्वीर रखी है और दीया जल रहा है। प्रियंका ने इसके साथ लिखा, 'मिस यू डैड।' बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ है। दोनों ने पहले बच्चे के जन्म के पश्चात् सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से हुए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय के चलते प्राइवेसी का निवेदन करते हैं क्योंकि हमें अपने परिवार पर फोकस करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद।' इस वर्ष जनवरी में प्रियंका पहली बार बेटी के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।

मनोरंजन जगत में पसरा मातम, नहीं रहा ये मशहूर अभिनेता

शादी के बंधन में बंधने जा रहे है मसाबा गुप्ता के एक्स हसबैंड, मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए कई स्टार्स

आखिर क्यों उड़ रही है नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के तलाक की ख़बरें?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -