विदेशी मंगेतर के साथ फौजी बनीं देसी गर्ल प्रियंका
विदेशी मंगेतर के साथ फौजी बनीं देसी गर्ल प्रियंका
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर है. दोनों अपनी सगाई के बाद से ही साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. प्रियंका लगातार अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर कर रहीं हैं. हाल ही में प्रियंका ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने मंगेतर निक जोनस और सभी दोस्तों के साथ नजर आ रहीं हैं.

इस तस्वीर में प्रियंका और निक दोनों ही फौजी लुक में नजर आए. प्रियंका निक के गले में हाथ डालकर खड़ी हैं. प्रियंका अपने दोस्तों के साथ मिलकर कितना एन्जॉय कर रहीं हैं इसकी ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ तौर से झलक रही है. प्रियंका ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'Ranch life' प्रियंका और निक सहित सभी लोग आर्मी लुक में जंगल की सैर पर निकले हैं. ये सभी तस्वीरें Oklahoma की है जहां प्रियंका और निक अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करने पहुंचे थे.

आपको बता दें प्रियंका ने 16 सितम्बर को ही अपने मंगेतर निक का बर्थडे सेलिब्रेशन किया और सबसे सामने उन्हें गिफ्ट के तौर पर किस भी दिया. प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी. अब तो सभी को बस जल्द ही इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

विदेशी जंगल में मंगल करने पहुंचे प्रियंका और निक

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं निक जोनस की एक्स-गर्लफ्रेंड

5 साल की उम्र से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं प्रियंका, किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -