कोरोना संक्रमण से ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स, 7 दिन बाद आइसोलेशन से आए बाहर
कोरोना संक्रमण से ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स, 7 दिन बाद आइसोलेशन से आए बाहर
Share:

लंदनः ब्रिटिश रॉयल फॅमिली के सदस्य प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो गए हैं। प्रिंस चार्ल्स 7 दिन बाद संक्रमण से ठीक होने के बाद सोमवार को चिकित्सक की सलाह के बाद आइसोलेशन से बाहर आ गए। शाही परिवार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चार्ल्स (71) पिछले हफ्ते राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कोरोना वायरस टेस्ट कराने के बाद स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में चले गए थे।

उनके प्रवक्ता ने कहा कि, 'क्लीयरेंस हाउस (राजपरिवार निवास) से पुष्टि की है कि चिकित्सकों के परामर्श के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब खुद के एकांतवास से बाहर आ गए हैं।' प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) उसी वक़्त टेस्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थीं किन्तु  तब से वह भी बालमोरल में अलग रह रही थीं। इस शाही दंपत्ति ने बीते सोमवार को मेडिकल जांच कराई थी।

उससे पहले दोनों जेट विमान से स्कॉटलैंड गए थे और तब से ही वे वहां थे। तब क्लीयरेंस हाउस ने कहा था कि, 'यह पता लगाना असंभव है कि प्रिंस को कैसे यह संक्रमण हुआ क्योंकि पिछले हफ़्तों में वह सार्वजनिक भूमिका को लेकर कई कार्यक्रमों में मौजूद रहे थे।' आपको बता दें कि उनसे पहले मोनैको को प्रिंस अल्बर्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से भेंट की थी।

न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा 'जहाजी' अस्पताल, लेकिन नहीं करेगा 'कोरोना' मरीजों का उपचार, जानिए कारण

एक ही दिन में 418 लोगों की मौत, कोरोना ने इस देश में मचाया कोहराम

कोरोना संकट के बीच जर्मनी भागे थाईलैंड के राजा, साथ ले गए 20 महिलाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -