700 बच्चों के पिता, प्राईड आॅफ ब्रिटेन  निकोलस विंटन का निधन
700 बच्चों के पिता, प्राईड आॅफ ब्रिटेन निकोलस विंटन का निधन
Share:

ब्रिटेन : द्वितीय विश्व युद्ध के महानायक कहे जाने वाले निकोलस विंटन का 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने इंग्लैंड के मेडनहेड में अंतिम सांस ली। रोटरी क्लब में उनकी मौत की सूचना वेबसाईट के माध्यम से जारी की गई। उल्लेखनीय है कि उन्होंने करीब 700 बच्चों को ब्रिटिश परिवार का संरक्षण देकर उनके जीवन की रक्षा की थी। तभी से उन्हें 700 बच्चों का पिता कहा जाता है। मामले में कहा जाता है कि नाजियो से चर्चा कर उन्होंने बच्चों की सुरक्षित रवानगी तय करवाई यही नहीं ये बच्चे जर्मनी और चेकोस्लोवाकिया के कब्जे वाले क्षेत्र के यहूदी थे। मगर उन्होंने इसकी परवाह न करते हुए उन्हें बचाया। यह मदद एक राज ही रही और करीब 50 वर्ष बाद उनकी पत्नी ने 1988 में पुरान ब्रीफकेस में इससे जुड़े दस्तावेज देखे तो यह बात सानमे आई।

इस दौरान उनके जवन पर शिंडलर्स लिस्ट नाम फिल्म बनाई गई। इस काम के लिए सर सिंडलर निकोलस विंटन को राष्ट्रपति मिलोस जीमन द्वारा चेक गणराज्य के आॅर्डर आॅफ व्हाईट लाॅयन का सम्मान प्रदान किया गया। यह चेक गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। उन्हें इस बात के लिए प्राईड आॅफ ब्रिटेन अवार्ड भी दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -