राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर उतारी आरती, राजस्थान के विधायकों को दी ये सीख
राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर उतारी आरती, राजस्थान के विधायकों को दी ये सीख
Share:

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीकर के रींगस स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन किए। इस के चलते उन्होंने श्री खाटू श्याम बाबा की आरती उतारी। वहीं, मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को बाबा की नीली चुनरी ओढ़ाई। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र एवं उद्योग मंत्री शकुंतला रावत भी उपस्थित रहीं। वही राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से आरम्भ हुआ। 15वीं विधानसभा के 8वें और अंतिम सत्र में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संदन को संबोधित किया हैं। वही राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र प्रातः 11 बजे आरम्भ होगा। राज्य में होने वाले चुनाव को देखते हुए इस सत्र की शुरुआत हंगामेदार हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के विधायकों को सीख देते हुए कहा कि मैं सभी जनप्रतिनिधियों को गुजारिश करना चाहती हूं चाल, चरित्र के साथ आचार विचार को जनता के इर्द गिर्द रखकर सोचना चाहिए। सिर्फ मैं और मेरा छोड़कर हमारा होना चाहिए। मैं या मेरा सोचने से मेरा, समाज की और प्रदेश की उन्नति नहीं होगी। इसलिए जनता और राज्य के लिए सोचना चाहिए। मेरा देश, मेरी जनता, मेरे लोग होना चाहिए। मुझे लगता है आप सब समझदार हैं। इसीलिए जनता आपको बार बार चुनकर भेजती है। वर्तमान की आवश्यकता के हिसाब से नींव बनाने का दायित्व जनता ने जनप्रतिनिधि को दिया है। आप इसे बना सकते हैं। आपके हाथ में हर चीज है। आगे चलकर एक्स वाई जेड ने नहीं किया। मगर स्वयं को पूछना चाहिए कि मैंने क्या किया। जनता ने मुझे दायित्व दिया, हमने मिलकर संगठित रूप में क्या किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- राजस्थान का नाम सुनकर मेरे दिल में ये भावना आती है कि आज यहां राजाओं का राज नहीं लोकतंत्र है। 7 करोड़ से अधिक जनता तथा 200 विधायक हैं। इतना विश्वास आप पर जनता करती है। मुझे लगता है कि विश्वास कायम होना चाहिए। राजस्थान के लोगों की मैं भविष्य की मंगलकामनाएं करती हूं। राजस्थान के विकास के लिए लगातार कार्य करेंगे और संसदीय गरिमा को आप बढ़ाते रहेंगे इसी भरोसे के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देती हूं। जय हिन्द, जय राजस्थान। 

आसमान को चीरते हुए अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी बोले- वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और प्रतिभा को सलाम

'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर अक्षय कुमार ने जताई खुशी तो बोले KRK- 'तुम्हारे वैज्ञानिक तो कनाडा में हैं…'

ऑस्ट्रेलिया: खालिस्तानियों ने बीच सड़क पर भारतीय छात्र को लोहे की रॉड से पीटा, आई गंभीर चोटें, अस्पताल में हुआ भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -